होम / टेलिस्कोप / फिल्म 'मैं अटल हूं' का इंतजार खत्म, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

फिल्म 'मैं अटल हूं' का इंतजार खत्म, इस OTT प्लेटफॉर्म पर हुई रिलीज

फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की फिल्म समीक्षकों ने अच्छी तारीफ की थी लेकिन उसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10 करोड़ का कारोबार किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 months ago

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के जीवन पर आधारित फिल्म 'मैं अटल हूं' इस साल की शुरुआत में सिनेमाघर में रिलीज हुई थी। पंकज त्रिपाठी के अभिनय से सजी यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास प्रदर्शन नहीं कर पाई थी। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी का किरदार पंकज त्रिपाठी ने निभाया था।

अब यह फिल्म जल्द ही ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज होने जा रही है। फिल्म में पंकज त्रिपाठी के अभिनय की फिल्म समीक्षकों ने अच्छी तारीफ की थी लेकिन उसके बाद भी बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म ने महज 10 करोड़ का कारोबार किया था। अब जो लोग इस फिल्म को सिनेमाघर में नहीं देख पाए थे वह इस फिल्म को ज़ी5 (Zee5) पर देख सकते हैं।

इस फिल्म का प्रीमियम 14 मार्च को ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 (Zee5) पर कर दिया गया है। इस फिल्म में अटल बिहारी वाजपेयी कैसे एक कवि से बड़े राजनेता बने और किन परिस्थितियों से गुजरते हुए वह देश के प्रधानमंत्री बने इस यात्रा को दिखाया गया है। पंकज त्रिपाठी के अलावा इस फिल्म में पीयूष मिश्रा, दयाशंकर पांडे और एकता कौल समेत कई अन्य कलाकार भी नजर आए थे।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

6 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

1 week ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

7 hours ago

प्रसार भारती भर्ती 2024: कॉपी एडिटर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

2 hours from now

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

33 minutes from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

6 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

8 hours ago