होम / टेलिस्कोप / 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स पर भड़कीं 'रीटा रिपोर्टर', दिया इस्तीफा

'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के मेकर्स पर भड़कीं 'रीटा रिपोर्टर', दिया इस्तीफा

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई दिनों से सुर्खियों में है। दरअसल, इसकी वजह है शो से जुड़े कई लोगों का अलग हो जाना

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

टीवी शो 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' पिछले कई महीनों से सुर्खियों में है। दरअसल, इसकी वजह है शो से जुड़े कई लोगों का अलग हो जाना। अब इस कड़ी में नाम जुड़ गया है शो में रीटा रिपोर्टर का रोल निभाने वाली एक्ट्रेस प्रिया अहूजा का, जिन्होंने शो से ऑफिशियली रिजाइन कर दिया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, प्रिया का कहना है कि उन्हें 8 महीने हो गए हैं और मेकर्स ने उन्हें नहीं बुलाया है और न ही उन्हें ये जानकारी दी है कि वह शो का हिस्सा हैं भी या नहीं। प्रिया का कहना है कि उन्होंने असित मोदी और ऑपरेशन हेड सोहिल रमानी से उनके प्लान के बारे में पूछने के लिए कॉन्टैक्ट करने की कोशिश की थी, लेकिन उन्होंने उनके मैसेज का रिप्लाई तक नहीं किया। इसीलिए उन्हें रिजाइन करना पड़ा। प्रिया ने कहा कि उन्होंने इसका भी रिप्लाई नहीं दिया।

प्रिया आहूजा ने शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी पर उनके पति मालव राजदा के साथ दुर्व्यवहार का भी आरोप लगाया गया है। प्रिया ने बताया कि उनके पति ने जब शो को छोड़ दिया, तभी उन्हें भी इस शो से बाहर निकाल दिया गया, जो कि असित कुमार मोदी ने संभवतः पहले से तय कर रखा था। मालव राजदा शो के पूर्व डायरेक्टर रहे हैं। उन्होंने शो को अलविदा कह दिया था और इसके बाद प्रिया को भी शो पर नहीं बुलाया गया।

प्रिया ने यह भी जिक्र किया कि उनके पति के साथ कई बार दुर्व्यवहार किया गया था, जिससे वह काफी परेशान थीं।  इससे पहले भी कई सितारे इस शो को छोड़कर जा चुके हैं और उन्होंने भी प्रड्यूसर असित कुमार मोदी को आरोप लगाए हैं।

प्रिया ने कहा कि मुझे लगता है कि वे इंतजार कर रहे थे कि मैं थक-हार के ऐसा कोई कदम उठाऊं। मुझे पता था कि मेरे इस्तीफे के बाद अब वे दो दिन के अंदर किसी और एक्टर को इस रोल के लिए ले आएंगे और वही हुआ। वे रीटा का ट्रैक वापस ले आए और दूसरे एक्टर को कास्ट किया है। वे ऐसे ही हैं।

प्रिया आहूजा का आरोप है कि मालव राजदा की पत्नी होने के कारण ही उन्हें शो से बाहर निकाला गया है, जबकि वह कभी भी अपनी लिमिट से बाहर नहीं गईं। उन्होंने कहा कि वे किसी आर्टिस्ट के साथ ऐसा कैसे कर सकते हैं?  

शो के प्रड्यूसर असित कुमार मोदी ने अभी तक इस खुलासे का कोई जवाब नहीं दिया है। वहीं, प्रिया आहूजा ने उनके खिलाफ कई आरोप लगाए हैं। इस संबंध में विवाद अब बढ़ता हुआ दिख रहा है और फैंस भी इस मामले में दोनों पक्षों की राय जानने के लिए उत्सुक हैं।


टैग्स तारक मेहता का उल्टा चश्मा प्रिया आहूजा रीटा रिपोर्टर
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

4 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

5 days ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

9 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago