होम / टेलिस्कोप / फिल्म निर्देशक हंसल मेहता के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी में सहारा परिवार

फिल्म निर्देशक हंसल मेहता के खिलाफ लीगल एक्शन की तैयारी में सहारा परिवार

हंसल मेहता ने जब से अपनी नई वेब सीरीज ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ को रिलीज करने का ऐलान किया है, वह इस कहानी को लेकर विवादों में घिर गए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 months ago

हंसल मेहता ने जब से अपनी नई वेब सीरीज ‘स्कैम 2010: द सुब्रत रॉय सागा’ को रिलीज करने का ऐलान किया है, वह इस कहानी को लेकर विवादों में घिर गए हैं। दरअसल, एक तरफ जहां सुब्रत राय सहारा पर बॉयोपिक बनाने की तैयारी कर रहे निर्माता-निर्देशक संदीप सिंह ने हंसल मेहता के इस को कदम को एक नामचीन शख्सियत को बदनाम करने की कोशिश बताया है, तो वहीं दूसरी ओर मेकर्स के इस अनाउंसमेंट पर सहारा इंडिया परिवार ने आपत्ति जताई और एक स्टेटमेंट जारी कर लीगल एक्शन की बात कही है।

 स्टेटमेंट में कहा गया है कि सुब्रत रॉय के नाम से सीरीज की अनाउंसमेंट करना अपमानजनक और ओछी हरकत है। इसके लिए वे सीरीज बनाने वाले निर्माता, निर्देशक और इसमें शामिल सभी लोगों के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे। स्टेटमेंट में कहा गया कि सेबी और सहारा के बीच विवाद अभी कोर्ट में पेंडिंग है, ऐसे में बिना फैसला आए उन्हें नेगेटिव तौर पर कैसे दिखाया जा सकता है? मेकर्स ने एक ऐसे आदमी का रेप्यूटेशन खराब करने की कोशिश है, जो अपना पक्ष रखने के लिए इस दुनिया में नहीं है।

बता दें, दो दिन पहले डायरेक्टर हंसल मेहता ने स्कैम सीरीज के तीसरे पार्ट की घोषणा की। मोशन पोस्टर में बताया गया कि इस बार कहानी सुब्रत रॉय के घोटाले की दिखाई जाएगी। इसी को लेकर सहारा इंडिया परिवार ने आपत्ति जताई है।

सहारा इंडिया परिवार के संस्थापक सुब्रत रॉय थे। पिछले साल नवंबर में सुब्रत रॉय का निधन हो गया था। ‘स्कैम 2010 – द सुब्रत रॉय सागा’ सीरीज तमल बंद्योपाध्याय की किताब ‘सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी’ पर आधारित है।  


टैग्स हंसल मेहता सहारा परिवार
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

4 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

5 days ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

7 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago