होम / टेलिस्कोप / सुपरहिट हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370', घरेलू कमाई हुई 50 करोड़ के पार

सुपरहिट हुई यामी गौतम की फिल्म 'आर्टिकल 370', घरेलू कमाई हुई 50 करोड़ के पार

यामी गौतम की गिनती अब उन अभिनेत्रियों में होने लगी है, जो अपने किरदार के साथ प्रयोग करने से बिल्कुल भी नहीं डरती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 months ago

23 फरवरी 2024 को रिलीज हुई आदित्य जांभले निर्देशित फिल्म 'आर्टिकल 370' सुपरहिट हो गई है। इस फिल्म ने कई बड़ी फिल्मों को पीछे छोड़ते हुए अपनी कमाई जारी रखी है। फिल्म को रिलीज़ हुए 12 दिन हो गए हैं और इस फिल्म ने अब तक 54 करोड़ रुपये से भी अधिक का कारोबार कर लिया है।

यामी गौतम की गिनती अब उन अभिनेत्रियों में होने लगी है जो अपने किरदार के साथ प्रयोग करने से बिल्कुल भी नहीं डरती हैं। यही कारण है कि एक खुफिया अधिकारी के रूप में निभाए गए उनके किरदार को लोग बेहद पसंद कर रहे हैं। उनके साथ दक्षिण भारत की अभिनेत्री प्रियामणि ने भी अच्छा काम किया है। उन्हें आप पहले शाहरुख़ खान की फिल्म 'जवान' में भी देख चुके हैं।

इन दोनों अभिनेत्रियों ने अपने अभिनय से फिल्म ने एक नई जान फूंक दी है। आपको बता दें कि इस फिल्म में दिखाया गया है कि भारत सरकार को कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने के लिए किन दिक्क्तों का सामना करना पड़ा था और ये आसान तो बिल्कुल भी नहीं था। इस राजनीतिक ड्रामे पर बनी फिल्म को लोगों ने बेहद पसंद किया है और ऐसा लग रहा है कि फिल्म आसानी से घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 80 करोड़ का कारोबार कर लेगी।

फिल्म में अरुण गोविल ने पीएम मोदी का किरदार निभाया है। दुनियाभर में इस फिल्म का कलेक्शन 73 करोड़ हो गया है। हालांकि 8 मार्च को अजय देवगन और आर माधवन के अभिनय से सजी फिल्म 'शैतान' रिलीज़ हो रही है। ऐसे में देखना होगा कि यामी गौतम की यह फिल्म कितना अच्छा प्रदर्शन कर पाती है।


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'गुडाचारी 2' के सेट पर घायल हुए इमरान हाशमी, गर्दन पर आई चोट

सोशल मीडिया पर एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है जिसमें इमरान के गले पर कट नजर आ रहा है। गुडाचारी 2, 2018 की तेलुगु एक्शन स्पाई थ्रिलर की अगली कड़ी है।

6 days ago

कोरियोग्राफर जानी मास्टर को बड़ा झटका, नहीं मिलेगा अब नेशनल फिल्म अवॉर्ड

दरअसल, कोरियोग्राफर जानी मास्टर पर पूर्व महिला कर्मचारी ने यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया था, जिसके बाद 19 सितंबर को पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार किया था।

1 week ago

मंत्री कोंडा सुरेखा की विवादित टिप्पणी के बीच लिंग भैरवी मंदिर पहुंचीं सामंथा

3 अक्टूबर को नवरात्रि के शुभ अवसर पर सामंथा ने कोयंबटूर की लिंग भैरवी माता का दर्शन किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा करते हुए कैप्शन में लिखा है, मैंने आपकी बात मान ली।

1 week ago

मेगास्टार रजनीकांत को मिली अस्पताल से छुट्टी, जताया प्रधानमंत्री का आभार

छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंचकर रजनीकांत ने उन सभी हस्तियों का आभार जताया जिन्होंने उन्हें सपोर्ट किया और जो उनसे हॉस्पिटल में मिलने गए।

1 week ago

सनी देओल की 'बॉर्डर 2' में अहान शेट्टी की एंट्री, पिता सुनील शेट्टी ने दिया आशीर्वाद

इस वीडियो की शुरुआत फिल्म 'बॉर्डर' की झलक के साथ होती है। इसके बाद अहान शेट्टी की एंट्री की घोषणा होती है, जो सुनील शेट्टी के बेटे हैं, जिन्होंने फिल्म बॉर्डर के पहले पार्ट में काम किया था।

1 week ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

1 hour ago

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

32 minutes ago

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

2 hours ago

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

2 hours ago

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

2 hours ago