होम / टीवी / न्यूज कवरेज के दौरान इस वजह से सुर्खियों में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

न्यूज कवरेज के दौरान इस वजह से सुर्खियों में आया पत्रकार, वीडियो वायरल

यह पत्रकार अक्सर अपने यूट्यूब चैनल पर विभिन्न वैश्विक घटनाओं की अपनी बहुभाषी कवरेज के वीडियो शेयर करते रहते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

एक पत्रकार द्वारा रूस-यूक्रेन विवाद की न्यूज कवरेज का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खासी सुर्खियां बटोर रहा है। दरअसल, ‘फिलिप क्रॉथर’ (Philip Crowther) नामक इस पत्रकार ने इस मुद्दे पर छह भाषाओं में रिपोर्टिंग करते हुए ट्विटर पर खुद का एक वीडियो ट्वीट किया है। इस ट्वीट में फिलिप ने लिखा है, ‘#Kyiv से @AP_GMS के साथ छह भाषाओं अंग्रेजी, लक्जमबर्ग, स्पेनिश, पुर्तगाली, फ्रेंच और जर्मन में कवरेज।’

न्यूज एजेंसी ‘एसोसिएटेड प्रेस’ (Associated Press) से जुड़े फिलिप इस वीडियो में यूक्रेन की राजधानी कीव से रिपोर्टिंग करते नजर आ रहे हैं। तमाम लोग इस वीडियो को देखकर फिलिप की खूबी की काफी सराहना कर रहे हैं। कुछ ने रिपोर्टर के इस कौशल पर आश्चर्य भी व्यक्त किया है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, फिलिप का यह पहला वीडियो नहीं है, जिसने लोगों को प्रभावित किया हो। वह अक्सर विभिन्न अमेरिकी और ग्लोबल समाचारों की कवरेज के वीडियो विभिन्न भाषाओं में साझा करते हैं। उनके वीडियो अक्सर लोगों को हैरान कर देते हैं।

फिलिप क्रॉथर के लिंक्डइन प्रोफाइल के अनुसार, क्रॉथर ने वर्ष 2008 में लंदन की आर्ट यूनिवर्सिटी से ब्रॉडकास्ट जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उन्होंने किंग्स कॉलेज लंदन से हिस्पैनिक स्टडीज (Hispanic Studies) में ग्रेजुएशन किया है।


टैग्स एसोसिएटेड प्रेस फिलिप क्रॉथर रूस यूक्रेन विवाद छह भाषाओं में रिपोर्टिंग
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

3 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

4 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago