होम / टीवी / कांग्रेस नेता के इस बयान को अकु श्रीवास्तव ने बताया गैर जिम्मेदाराना कदम

कांग्रेस नेता के इस बयान को अकु श्रीवास्तव ने बताया गैर जिम्मेदाराना कदम

सिद्धारमैया सरकार भाजपा सरकार द्वारा पारित गोहत्या और मवेशी संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2021 में संशोधन पर विचार कर रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

कर्नाटक में सरकार बनाते ही कांग्रेस सरकार पूर्ववर्ती भाजपा सरकार के कानूनों में बदलाव की दिशा की तरफ आगे बढ़ रही है। कर्नाटक के पशुपालन और पशु चिकित्सा विज्ञान मंत्री के. वेंकटेश ने कहा, अगर भैंसों को काटा जा सकता है, तो गायों को क्यों नहीं?

सिद्धारमैया सरकार भाजपा सरकार द्वारा पारित गोहत्या और मवेशी संरक्षण (संशोधन) विधेयक 2021 में संशोधन पर विचार कर रही है। इसी मसले पर 'डीडी न्यूज' के डिबेट शो 'दो टूक' में वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव ने इस प्रकार के बयानों को गैर जिम्मेदाराना कदम बताया।

उन्होंने शो के एंकर 'अशोक श्रीवास्तव' के एक सवाल के जवाब में कहा, ये दुर्भाग्यपूर्ण है कि कांग्रेस के नेता जबरदस्ती एक विवाद को जन्म देने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वो समझ नहीं पा रहे हैं कि किस बुद्धि और विवेक से ये कहा जा रहा है और किस वर्ग को संतुष्ट करने के लिए कहा जा रहा है।

उन्होंने कहा कि गाय को काटने को लेकर देश में उन्माद तक हो जाते हैं तो ये सब जानते हुए भी इस प्रकार के बयान क्यों दिए जाते हैं? उन्होंने कहा कि कर्नाटक में तो आप यह निर्णय कर लेंगे लेकिन इसका असर आपको आने वाले कुछ बड़े राज्यों के विधानसभा चुनाव में देखने को मिलेगा।

उन्होंने कहा कि अगर ऐसा होता है तो ये बड़ा ही बेवकूफी भरा कदम होगा। वरिष्ठ पत्रकार अकु श्रीवास्तव के इस वीडियो को यहां देख सकते हैं-

 


टैग्स डीडी न्यूज अकु श्रीवास्तव अशोक श्रीवास्तव
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago