होम / टीवी / डिज्नी से बड़ी खबर, बंद करेगी अपने 18 चैनल्स

डिज्नी से बड़ी खबर, बंद करेगी अपने 18 चैनल्स

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, कंपनी कथित रूप से अपना फोकस डायरेक्ट टू कंज्यूमर (D2C) स्ट्रीमिंग बिजनेस पर शिफ्ट कर रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

एंटरटेनमेंट कंपनी ‘डिज्नी’ (Disney) से एक बड़ी खबर निकलकर सामने आई है। सूत्रों के हवाले से मिली खबर के अनुसार कंपनी ने एक अक्टूबर 2021 से दक्षिणपूर्व एशिया और हॉन्ग कॉन्ग में अपने 18 चैनल्स को बंद करने की घोषणा की है।   

डिज्नी ने अपने कर्मियों को आज सुबह सिंगापुर के टाउन हॉल में अपने इस फैसले के बारे में जानकारी दी है। हालांकि कंपनी ने अभी यह स्पष्ट नहीं किया है कि कितने लोग कंपनी से जुड़े रहेंगे और कितनों को बाहर का रास्ता दिखाया जाएगा।

मीडिया रिपोर्ट्स के अऩुसार, डिज्नी की ओर से कहा गया है, ‘D2Cfirst model की दिशा में  द वॉल्ट डिज्नी कंपनी के वैश्विक प्रयासों और अपनी स्ट्रीमिंग सर्विसेज को आगे बढ़ाने के क्रम में कंपनी ने मुख्य रूप से साउथईस्ट एशिया और हॉन्ग कॉन्ग में अपने मीडिया नेटवर्क बिजनेस के बारे में यह निर्णय लिया है। इन प्रयासों से हमें अपने संसाधनों को वर्तमान और भविष्य की व्यावसायिक जरूरतों के लिए अधिक कुशलतापूर्वक और प्रभावी ढंग से संरेखित करने में मदद मिलेगी।’

बताया जाता है कि डायरेक्ट टू कस्टमर बिजनेस पर पड़ रहे प्रभाव को देखते हुए यह निर्णय लिया गया है। साउथईस्ट एशिया और हॉन्ग कॉन्ग में जिन चैनल्स को बंद करने का निर्णय लिया गया है, उनमें एंटरटेनमेंट चैनल्स-Fox, Fox Crime, Fox Life और FX, मूवी चैनल्स-Fox Action Movies, Fox Family Movies, Fox Movies & Star Movies China, स्पोर्ट्स चैनल्स– Fox Sports, Fox Sports 2, Fox Sports 3, Star Sports 1, Star Sports 2, किड्स चैनल्स – Disney Channel और Disney Junior, म्यूजिक चैनल– Channel V और तथ्यात्मक सेवाएं-Nat Geo People व SCM Legend के नाम शामिल हैं।


टैग्स डिज्नी सिंगापुर हॉन्गकॉन्ग स्टार स्पोर्ट्स1 डिज्नी चैनल साउथईस्ट एशिया
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

19 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago