होम / टीवी / अब इस नाम से नया टीवी चैनल लॉन्च करेगा Disney Star नेटवर्क

अब इस नाम से नया टीवी चैनल लॉन्च करेगा Disney Star नेटवर्क

डिज्नी स्टार नेटवर्क के अनुसार, छह जून 2022 को इस चैनल का प्रीमियर किया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

‘डिज्नी स्टार’ (Disney Star) ने ओडिया भाषा में जनरल एंटरटेनमेंट चैनल ‘स्टार किरण’ (Star Kiran) लॉन्च करने की घोषणा की है। बताया जाता है कि छह जून 2022 को इस चैनल का प्रीमियर किया जाएगा। इस बारे में नेटवर्क की ओर से कहा गया है, ‘ओडिया दर्शक अब ऐसे कंटेंट का अनुभव कर सकते हैं जो प्रेरणा, आशा और प्रगति की कहानियों के साथ यहां के मूल्यों और संस्कृति में गहराई तक समाई हुई है।‘

नेटवर्क ‘स्टार किरण’ को ओडिशा में पहला क्षेत्रीय एचडी चैनल बनाने के लिए एसडी और एचडी वर्जन को लॉन्च करने के लिए पूरी तरह तैयार है। इसके साथ ही डिज्नी स्टार देश के स्थानीय भाषाई मार्केट में अपना सातवां कदम रख देगा।

डिज्नी स्टार नेटवर्क में एंटरटेनमेंट चैनल्स के हेड केविन वज (Kevin Vaz) ने कहा, ‘हम प्रगति और सफलता के नए मानक बनाने के दृष्टिकोण के साथ ओडिशा में अपनी यात्रा शुरू करने जा रहे हैं। स्टार किरण के पास ओडिशा में हमारे दर्शकों के लिए मनोरंजन का एक पूरा बुके होगा। हमें स्टार किरण एचडी के रूप में ओडिशा में पहला क्षेत्रीय एचडी चैनल पेश करते हुए भी खुशी हो रही है। मैं अपने भागीदारों और सहयोगियों को धन्यवाद देता हूं, जो हमारी यात्रा में हमारे साथ हैं।’

नेटवर्क की ओर से कहा गया है कि इस चैनल पर ओडिशा के व्युअर्स का भरपूर मनोरंजन करने के लिए तमाम जॉनर में शो प्रसारित किए जाएंगे। इसके साथ ही तमाम ब्लॉकबस्टर्स मूवीज का वर्ल्ड टीवी प्रीमियर भी किया जाएगा।


टैग्स डिज्नी स्टार ओडिया चैनल न्यू टीवी चैनल स्टार किरण
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

19 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago