होम / टीवी / हीटवेव की खबर सुनाते हुए दूरदर्शन की एंकर अचानक हुईं बेहोश

हीटवेव की खबर सुनाते हुए दूरदर्शन की एंकर अचानक हुईं बेहोश

बढ़ते तापमान और हीटवेव की खबर सुनाते हुए दूरदर्शन की एक एंकर लाइव टीवी पर अचानक ही बेहोश हो गईं

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

पश्चिम बंगाल में गर्मी का प्रकोप जारी है। चल रही गर्म हवाओं के बीच अब सब जगह इसका असर दिखने लगा है। बढ़ते तापमान की वजह से लोग घर से निकलने में हिचक रहे हैं। कई इलाकों में अधिकतम तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से लेकर 46 डिग्री सेल्सियस तक है। ऐसे में बढ़ते तापमान और हीटवेव की खबर सुनाते हुए दूरदर्शन की एक एंकर लाइव टीवी पर अचानक ही बेहोश हो गईं, जिसके चलते स्टूडियो में अफरा-तफरी का माहौल हो गया।

एंकर का नाम लोपामुद्र सिन्हा है और वह पश्चिम दूरदर्शन की बंगाल की ब्रांच में काम करती हैं। इस बात की जानकारी उन्होंने फेसबुक के जरिए साझा की। जानकारी के मुताबिक, एंकर लोपामुद्रा का ब्लड प्रेशर अचानक गिर गया था, जिसके चलते वह बेहोश हो गईं। इस दौरान उन्हें बीमारी महसूस हुई और कुछ भी बोलने में असमर्थ हो गईं, इसके बाद उन्होंने पानी पिया और उन्होंने सोचा कि शायद कुछ राहत मिल जाए।

 उन्होंने बताया कि खबर चाहे 10 मिनट की हो या आधे घंटे की, वो बिना पानी के कभी भी न्यूज नहीं पढ़ती हैं। उन्होंने फ्लोर मैनेजर को बुलाया और पानी की बोटल लाने के लिए कहा। लेकिन खबर में कहीं भी ब्रेक न मिल पाने के चलते वह समय पर पानी नहीं पी पाईं। अंत में एक बाइट आई और उन्हें आखिर में जाकर पानी मिला। 

उन्होंने आगे बताया कि एंकर के मन में आया कि अगली चार स्टोरी को पूरा कर लें। इसके बाद उन्होंने दो को पूरा भी कर दिया, तीसरी स्टोरी हीटवेव को लेकर ही थी और इसे पढ़ते हुए उन्हें धीरे-धीरे चक्कर आने लगा। इसके बाद जब उन्होंने इसे किसी तरह पढ़ा, तो उन्हें लगने लगा कि वो बीमार हो गई हैं। इसके बाद किसी तरह हिम्मत बांधकर आखिरी बची खबर को भी पढ़ना चाहा, लेकिन उसे पूरा नहीं कर पाईं। इस स्टोरी के दौरान उन्हें कुछ भी दूर का नहीं दिख रहा था, टेलीप्रॉम्पटर भी दिखना लगभग बंद हो गया और उनकी आंखों के सामने अंधेरा छा गया और वह बेहोश हो गईं।

 

 


टैग्स दूरदर्शन एंकर
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

4 hours from now

क्या धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी खरीदने की तैयारी में है रिलायंस इंडस्ट्रीज?

रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) कथित तौर पर करण जौहर के धर्मा प्रोडक्शंस में हिस्सेदारी हासिल करने के लिए चर्चा कर रही है

5 hours from now

आगामी महाराष्ट्र चुनाव में लचर कानून व्यवस्था होगा बड़ा मुद्दा: दीपक चौरसिया

महाराष्‍ट्र के कांग्रेस नेताओं की सोमवार यानी आज दिल्‍ली में राहुल गांधी से मुलाकात होनी है। वहीं बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद राज्य की कानून व्यवस्था पर भी बड़े सवाल खड़े हो रहे हैं।

3 hours from now

बाबा सिद्दीकी से किया ये वादा अब नहीं निभा पाऊंगा: रजत शर्मा

मुंबई पुलिस ने बताया कि चौथे आरोपी का नाम मोहम्मद जीशान अख्तर है। इस बीच राजकीय सम्मान के साथ एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी को सुपुर्द-ए-खाक किया गया है।

3 hours from now

टाटा ग्रुप का मालिक अब टाटा नहीं! पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

टाटा ग्रुप की 30 बड़ी कंपनी है। नमक से लेकर सॉफ़्टवेयर बनाता है, चाय बनाता है, कारें बनाता है, हवाई जहाज़ चलाता है। स्टील बनाता है, बिजली बनाता है। ये सब कंपनियां अपना कारोबार ख़ुद चलाती है।

3 hours from now