होम / टीवी / देश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे दूरदर्शन के एंकर्स, पहनेंगे खादी के कपड़े

देश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाएंगे दूरदर्शन के एंकर्स, पहनेंगे खादी के कपड़े

भारत की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शन के एंकर्स अब खादी से बने कपड़ों में नजर आएंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 7 months ago

देश की समृद्ध विरासत को आगे बढ़ाने के लिए दूरदर्शन के एंकर्स अब खादी से बने कपड़ों में नजर आएंगे। MSME मंत्रालय के तहत आने वाले खादी ग्राम एवं उद्योग आयोग (केवीआईसी) ने शनिवार को प्रसार भारती सचिवालय में एंकर्स के लिए खादी से बने नए कपड़े पेश किए। बता दें कि भारत के लोक सेवा प्रसारक प्रसार भारती और खादी इंडिया ने पिछले साल सितंबर में एक समझौता ज्ञापन (MoU) पर हस्ताक्षर किए थे, जिसके तहत ही अब एंकर्स के लिए कपड़े पेश किए गए हैं। 

'राष्ट्र के लिए खादी-फैशन के लिए खादी' की भावना को मजबूत करने के इरादे से प्रसार भारती और खादी इंडिया एक साथ आए हैं। यह कार्यक्रम नई दिल्ली में प्रसार भारती सचिवालय में आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में केवीआईसी के अध्यक्ष मनोज कुमार, प्रसार भारती के मुख्य कार्यकारी अधिकारी गौरव द्विवेदी, दूरदर्शन न्यूज (डीडी न्यूज) के महानिदेशक प्रिया कुमार सहित अन्य प्रतिष्ठित अतिथि उपस्थित थे। इस कार्यक्रम में हिंदी न्यूज चैनल 'डीडी न्यूज' और अंग्रेजी न्यूज चैनल 'डीडी इंडिया' के एंकर्स के लिए एक नई खादी वार्डरोब का शुभारंभ किया गया।

इस दौरान मनोज कुमार ने कहा कि यह पहल खादी को पसंद नहीं करने वाले लोगों को भी संदेश देगी। मीडिया परिदृश्य में डीडी न्यूज के नवाचार की प्रशंसा करते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में खादी की यात्रा को आगे ले जाना है। गौरव द्विवेदी ने कहा कि यह पहल हमारे इतिहास और विरासत को पोषित करने के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी के विकास के दृष्टिकोण को भी आगे बढ़ाएगी।

प्रधानमंत्री मोदी का दृष्टिकोण ही है कि खादी आत्मनिर्भर भारत का प्रतीक और रोजगार को बढ़ावा देकर प्रतिदिन रिकार्ड तोड़ रही है। अभी हाल ही में भारत में आयोजित अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में केवीआइसी ने 15 करोड़ रुपये की उल्लेखनीय बिक्री कर खादी को वैश्विक फैशन वस्तु के रूप में स्थापित किया।

 


टैग्स खादी एंकर्स दूरदर्शन एंकर्स खादी से बने कपड़े  MSME मंत्रालय खादी ग्राम एवं उद्योग आयोग केवीआईसी प्रसार भारती सचिवालय
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago