होम / टीवी / टोक्यो ओलंपिक गेम्स पर कुछ यूं बड़ा दांव खेलेगा ABP News

टोक्यो ओलंपिक गेम्स पर कुछ यूं बड़ा दांव खेलेगा ABP News

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) 24 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक गेम्स पर बड़ा दांव खेलने जा रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

हिंदी न्यूज चैनल ‘एबीपी न्यूज’ (ABP News) 24 जुलाई से शुरू हो रहे टोक्यो ओलंपिक गेम्स पर बड़ा दांव खेलने जा रहा है। इसके लिए चैनल एक विशेष प्रोग्राम शुरू करेगा, जिसका नाम है ‘जीतेगा इंडिया’। यह वीकेंड प्रोग्राम होगा, जो जुलाई 2020 से शुरू होकर अगस्त 2020 तक जारी रहेगा। इस बीच यह प्रोग्राम ओलम्पिक्स 2020 से जुड़े हर एक पहलू को कवर करेगा।

इस कार्यक्रम का पूरा फोकस भारत में खेलों को बढ़ावा देने पर होगा। ‘जीतेगा इंडिया’ विभिन्न वर्ग के दर्शकों पर अपनी छाप छोड़ने के लिए खास तरह की स्ट्रैटजी अपनाएगा। एबीपी न्यूज के मुताबिक, वह दुनिया के सबसे बड़े इस खेल कार्यक्रम की व्यावक कवरेज के लिए पूरी तरह से तैयार है। वह अपने इस विशेष कार्यक्रम के जरिए सेलेब्रिटी ब्रैंड एम्बेस्डर्स से लेकर ओलम्पिक्स 2020 के विजेताओं को सम्मानित किए जाने वाले भव्य समारोह को भी कवर करेगा।

‘जीतेगा इंडिया’ के जरिए चैनल विभिन्न विषयों जैसे -ओलम्पिक्स की यात्रा, खेल की पीछे की कहानियां, ओलम्पिक्स में भारत की भूमिका, ओलम्पिक्स के यादगार मैच, ओलम्पिक्स से जुड़ी दुनियाभर की पॉलिटिक्स को भी कवर करेगा। यह न केवल दर्शकों का मनोरंजन करेगा, बल्कि उनके लिए एक जानकारी उपलब्ध कराने वाले मंच की भूमिका भी निभाएगा, जो खेल की दुनिया और इसके इतिहास से दर्शकों को रूबरू कराएगा।

बता दें कि टोकियो ओलम्पिक्स के प्रतिभागियों को प्रोत्साहित करने और खेलों के प्रति लोगों को जागरूक करने के इरादे से ‘एबीपी न्यूज’ ऑन-एयर प्रोग्रामिंग के अलावा भारत और जापान के अलग-अलग जगहों से भी अपने इस कार्यक्रम का आयोजन करेगा। ये कार्यक्रम खेलों जैसे विषयों पर चर्चा के लिए मंच उपलब्ध कराएगा।  

इस मौके पर एबीपी न्यूज के सीईओ अविनाश पांडे ने कहा, ‘एबीपी न्यूज के जरिए हम इस पहल को पूरे देश तक पहुंचाना चाहते हैं और अपने देश के उन एथलीट्स को सपोर्ट करना चाहते हैं जो 2020 टोकियो ओलम्पिक्स में हिस्सा ले रहे हैं। ओलम्पिक्स खेल जगत के उत्सव की तरह है, जिसका जश्न दुनियाभर में मनाया जाता है। ‘जीतेगा इंडिया’ न केवल एक अभियान है बल्कि ऐसा आंदोलन है जो युवाओं को खेलों की दिशा में प्रोत्साहित करेगा, क्योंकि भारत विभिन्न खेल कार्यक्रमों में शानदार परफॉर्मेंस देता रहा है।’ 

 


टैग्स एबीपी न्यूज हिंदी न्यूज चैनल टोक्यो ओलंपिक गेम्स विशेष प्रोग्राम जीतेगा इंडिया
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

15 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago