होम / टीवी / रजत शर्मा के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, मिला ये सम्मान

रजत शर्मा के खाते में जुड़ी एक और उपलब्धि, मिला ये सम्मान

‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ’ के प्रेजिडेंट रजत शर्मा को दुबई में आयोजित एक समारोह में प्रदान किया गया प्रतिष्ठित अवॉर्ड

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

‘इंडिया टीवी’ के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ और ‘दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ’ (डीडीसीए) के प्रेजिडेंट रजत शर्मा के खाते में एक और उपलब्धि जुड़ गई है। उन्हें बुधवार को दुबई में प्रतिष्ठित ‘द ट्रेल ब्लेजर अवॉर्ड’ (The Trailblazer Award)  से सम्मानित किया गया है।

यह भी पढ़ें: अरनब गोस्वामी के बाद अब आया रजत शर्मा का नंबर, सरकार ने यूं दी अहमियत

दुबई में ‘एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम’ (ABLF) में उन्हें यह अवॉर्ड प्रदान किया गया। इस बारे में रजत शर्मा ने अपने ट्विटर हैंडल पर ट्वीट कर यह जानकारी दी है। इसके साथ ही उन्होने इस सम्मान के लिए यूएई के संस्कृति, युवा और सामाजिक विकास मंत्री शेख नाहयान बिन मुबारक अल नाहयान और ‘एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम’ की जूरी को धन्यवाद भी अदा किया है। बता दें कि यह अवॉर्ड हर साल एशिया के उन लोगों को दिया जाता है, जिन्होंने सामाजिक जिम्मेदारियों को निभाते हुए बिजनेस की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बनाई है।

रजत शर्मा का यह ट्वीट आप यहां पढ़ सकते हैं।

बता दें कि रजत शर्मा को पिछले दिनों ही निजी टेलिविजन न्यूज चैनल्स का प्रतिनिधित्व करने वाले समूह 'न्यूज ब्रॉडकास्टर्स एसोसिएशन' (एनबीए) का दोबारा प्रेजिडेंट चुना गया है। हाल ही में वह ‘इंडियन ब्रॉडकास्टिंग फाउंडेशन’ (Indian Broadcasting Foundation)  के बोर्ड में बतौर वाइस प्रेजिडेंट भी चुने गए हैं।


टैग्स इंडिया टीवी रजत शर्मा एशियन बिजनेस लीडरशिप फोरम
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

3 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

4 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

5 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

6 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

हरियाणा के सबक से तय होगी मोदी-राहुल की अगली सियासत : विनोद अग्निहोत्री

इस बार जब सरकार के सौ दिन पूरे हुए तब सरकारी प्रचार उतने जोर शोर से नहीं हुआ जैसा कि नरेंद्र मोदी के पिछली दो सरकारों के सौ दिन पूरे होने पर हुआ था।

5 hours from now

जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन : आदित्य राज

भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।

5 hours from now

भारत-कनाडा संबंध बद से बदतर होते जा रहे हैं : भूपेंद्र चौबे

कनाडा की सरकार ने निज्जर की हत्या को लेकर भारत पर आरोप लगाए थे। विदेश मंत्रालय ने एक बयान जारी करते हुए कनाडाई सरकार पर आरोपों के सबूत शेयर ना करने की बात भी कही।

5 hours from now

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती भर्ती 2024: कॉपी एडिटर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

7 hours ago