होम / टीवी / शमशेर सिंह: कड़ी मेहनत और लगन से TV न्यूज इंडस्ट्री में बनाई अपनी खास पहचान

शमशेर सिंह: कड़ी मेहनत और लगन से TV न्यूज इंडस्ट्री में बनाई अपनी खास पहचान

कई प्रमुख न्यूज चैनल्स की लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे हैं शमशेर सिंह। हाल ही में उनके नेतृत्व में हुई है ‘इंडिया डेली लाइव’ की लॉन्चिंग

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

‘एक्सचेंज4मीडिया’ द्वारा शुरू की गई सीरीज ‘हेडलाइन मेकर्स’ (HEADLINE MAKERS) के तहत आज हम कई प्रमुख न्यूज चैनल्स की लॉन्चिंग टीम में शामिल रहे और हाल ही में हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) की लॉन्चिंग को लेकर सुर्खियों में आए वरिष्ठ टीवी पत्रकार शमशेर सिंह के बारे में बताने जा रहे हैं। 

शमशेर सिंह दो दशक से ज्यादा समय से पत्रकारिता में सक्रिय हैं और आज टीवी न्यूज इंडस्ट्री का जाना-माना नाम हैं। शमशेर सिंह ने इस दौरान टीआरपी और स्पेशल शोज के मास्टर के रूप में अपनी खास पहचान बनाई है। चैनल लॉन्च करने से लेकर चैनल चलाने में उन्हें महारत हासिल है। शमशेर सिंह को यह पहचान यूं ही नहीं मिली है, बल्कि इसके पीछे उनकी दूरदर्शी सोच, कड़ी मेहनत, न्यूज की अच्छी समझ और लगन का हाथ है। एक बेहतरीन टीम लीडर हैं वो। कहा जाता है जो एक बार उनके साथ जुड़ा वो उनसे अलग होना नहीं चाहता। लोगों की ख्वाहिश होती है उनके साथ काम करने की।

हाल ही में शमशेर सिंह ने एक बार फिर मीडिया में अपना ‘दम’ दिखाया है। दरअसल, उनके नेतृत्व में ही नोएडा से नया हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया डेली लाइव’ (India Daily Live) लॉन्च हुआ है। इससे पहले वह पिछले साल वरिष्ठ टीवी पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में लॉन्च हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) में बतौर मैनेजिंग एडिटर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे। हालांकि, वहां वह सिर्फ करीब एक महीने ही रहे।

‘भारत24’ में अपनी पारी संभालने से पहले शमशेर सिंह ‘जी मीडिया’ (Zee Media) के हिंदी न्यूज चैनल ‘जी हिन्दुस्तान’ (Zee Hindustan) में भी मैनेजिंग एडिटर रह चुके हैं। डिजिटल पर भी शमशेर सिंह की अच्छी पकड़ है, ‘जी हिन्दुस्तान’ समेत ’जी मीडिया’ के क्लस्टर-दो के नौ रीजनल चैनल्स की डिजिटल प्रॉपर्टीज के भी वह मैनेजिंग एडिटर थे। साउथ की चार भाषाओं- तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और मलयालम में उन्हौने ’जी’ का डिजिटल चैनल लॉन्च किया था। ’जी हिन्दुस्तान’ में शमशेर सिंह की यह दूसरी पारी थी। ‘जी हिन्दुस्तान’ से पहले शमशेर सिंह हिंदी न्यूज चैनल ‘रिपब्लिक भारत’ (Republi Bharat) के एडिटर थे। शमशेर सिंह नवंबर 2018 से ‘रिपब्लिक भारत’ के साथ जुड़े हुए थे और बतौर एडिटर अपनी जिम्मेदारी संभाल रहे थे।उन्हौने ही ये चैनल लॉन्च किया था।

मूल रूप से पूर्णिया (बिहार) के रहने वाले शमशेर सिंह 'रिपब्लिक भारत' से पहले ‘इंडिया न्यूज’ चैनल के साथ बतौर एडिटर (नेशनल अफेयर्स) जुड़े हुए थे। उन्होंने ‘इंडिया न्यूज’ (India News) के साथ अपना सफर मार्च, 2018 में शुरू किया था। इसके पहले 'जी हिन्दुस्तान' (Zee Hindustan) में अपनी पहली पारी के दौरान वह नेशनल अफेयर्स  एडिटर के तौर पर कार्यरत थे। यहां वह मार्च 2017 से अक्टूबर, 2017 तक रहे।

1965 और 1971 के युद्धों में शामिल रहे एक प्रसिद्ध सेना अधिकारी के बेटे शमशेर सिंह ‘इंडिया टीवी’ और ‘आजतक’ के चर्चित चेहरों में से एक रहे हैं। 'जी हिन्दुस्तान' से पहले वह ‘इंडिया टीवी’ में बतौर एडिटर (करेंट अफेयर्स) कार्यरत थे। यहां वह नवंबर 2013 से अप्रैल 2017 तक रहे। शमशेर सिंह ने अपने करियर की शुरुआत टीवी न्यूज चैनल से ही की थी। अप्रैल 1998 में उन्होंने ‘आजतक’ (AajTak) न्यूज चैनल से पत्रकारिता में अपना सफर शुरू किया और विभिन्न पदों पर रहते हुए यहां वह डिप्टी एडिटर तक बने।

‘आजतक’ में उन्होंने जापान सुनामी, वॉशिंगटन में न्यूक्लियर सम्मिट, कोपनहेगन environment सम्मिट से लेकर कई चुनावों और बड़ी घटनाओं को कवर किया। 16 साल बाद यानी 2013 में ‘आजतक’ के साथ उनका सफर थम गया और ‘इंडिया टीवी’, 'जी हिन्दुस्तान', ‘इंडिया न्यूज’ और ‘रिपब्लिक भारत’ व वर्ष 2020 में फिर 'जी हिन्दुस्तान' होते हुए ‘भारत24’ पहुंचे थे, जहां से उन्होंने कुछ महीनों पहले इस्तीफा दे दिया था और उनके नेतृत्व में ‘इंडिया डेली लाइव’ लॉन्च हुआ है।

बता दें कि ‘आन द स्पॉट’ रिपोर्टिंग के लिए शमशेर को रामनाथ गोयनका अवॉर्ड भी मिल चुका है। इसके अलावा पत्रकारिता के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए पिछले दिनों उन्हें दिलीप सिंह पत्रकारिता अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है। राजनीति के अलावा आंतरिक सुरक्षा और फॉरेन पॉलिसी पर भी उनकी खास पकड़ है।

शोर शराबे से दूर रहने वाले शमशेर सिंह की दिनचर्या अक्सर सोशल मीडिया (ट्विटर) से दिख जाती है। रोजाना हर हाल में जिम (Gym) करने के साथ ही अपने सहयोगियों को भी वह फिट रहने के लिए मोटिवेट करते रहते हैं।

दरअसल, न्यूजरूम में इन दिनों तमाम बड़े-बड़े फेरबदल हो रहे हैं। इन बदलावों के बीच अक्सर हेडलाइन बनाने वाले ही खुद हेडलाइन बन जाते हैं। ऐसे में हमने ‘हेडलाइन मेकर्स’ (HEADLINE MAKERS) के नाम से एक नई सीरीज शुरू की है। इस सीरीज में हम न्यूज रूम के उन ‘सुपरस्टार्स’, के बारे में बताएंगे जिन्होंने न सिर्फ शीर्ष पर अपनी जगह बनाई है बल्कि दर्शकों के बीच भी अपनी गहरी छाप छोड़ी है और इन दिनों सुर्खियां बने हुए हैं। 

इस सीरीज के तहत हम इन ‘हेडलाइन मेकर्स’ के बारे में बता रहे है कि किस तरह वह अपनी प्रतिभा और मेहनत के दम पर यहां तक पहुंचे हैं, जहां तक पहुंचने का सपना तमाम लोग देखते हैं, लेकिन बहुत कम लोग ही इस मुकाम तक पहुंच पाते हैं।   


टैग्स जी हिन्दुस्तान शमशेर सिंह मैनेजिंग एडिटर वरिष्ठ पत्रकार भारत24 इंडिया डेली लाइव
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

3 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

4 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

5 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

6 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

6 days ago


बड़ी खबरें

हरियाणा के सबक से तय होगी मोदी-राहुल की अगली सियासत : विनोद अग्निहोत्री

इस बार जब सरकार के सौ दिन पूरे हुए तब सरकारी प्रचार उतने जोर शोर से नहीं हुआ जैसा कि नरेंद्र मोदी के पिछली दो सरकारों के सौ दिन पूरे होने पर हुआ था।

5 hours from now

जस्टिन ट्रूडो कर रहे कूटनीति के सभी सिद्धांतों का उल्लंघन : आदित्य राज

भारत ने कनाडा से उच्चायुक्त को वापस बुला लिया। भारत कनाडा से अपने और कई अफसरों को वापस बुलाएगा। विदेश मंत्रालय ने आरोपों के पीछे ट्रूडो सरकार का पॉलिटिकल एजेंडा करार दिया।

5 hours from now

नेटवर्क18 ग्रुप के निदेशक मंडल की बैठक में लिए गए ये महत्वपूर्ण निर्णय

नेटवर्क18 ग्रुप ने शेयर बाजार को सूचित किया है कि उनके निदेशक मंडल (बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स) ने 12 अक्टूबर 2024 को एक बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए हैं।

17 hours ago

प्रसार भारती भर्ती 2024: कॉपी एडिटर पद के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, जल्द करें आवेदन

प्रसार भारती ने कॉपी एडिटर के पद पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। योग्य उम्मीदवारों से इस पद के लिए पूर्णकालिक अनुबंध के आधार पर आवेदन आमंत्रित किए जा रहे हैं।

7 hours ago

'We Women Want' के इस मंच पर महिलाओं की उपलब्धियों को मिलेगी नई पहचान

दिल्ली में हो रहे ‘वी वीमेन वांट’ (We Women Want) के वार्षिक फेस्टिवल और अवॉर्ड्स में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी मुख्य अतिथि होंगे, जबकि दिल्ली की सीएम आतिशी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगी।

9 hours ago