होम / टीवी / कुछ यूं मुश्किल में फंस गया JNU में रिपोर्टिंग के लिए गया पत्रकार

कुछ यूं मुश्किल में फंस गया JNU में रिपोर्टिंग के लिए गया पत्रकार

केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह के कार्यक्रम की कवरेज के लिए गया हुआ था रिपोर्टर, विडियो वायरल

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

दिल्ली स्थित जवाहरलाल  नेहरू यूनिवर्सिटी (जेएनयू) में ईटीवी भारत के रिपोर्टर गणेश पाठक के साथ धक्का-मुक्की का मामला सामने आया है। रिपोर्टर के साथ यह खराब व्यवहार उस समय हुआ, जब वे वहां केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह का कार्यक्रम कवर करने के लिए गए हुए थे। इसी दौरान वहां के छात्रों ने रिपोर्टर को चारों तरफ से घेर लिया और उनके साथ धक्का-मुक्की करने लगे। यही नहीं, छात्रों ने रिपोर्टर की मोजो किट छीनने की कोशिश भी की।

बाद में किसी तरह रिपोर्टर वहां से निकलने में कामयाब हुए। बता दें कि केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह कश्मीर से आर्टिकल 370 हटाने जाने को लेकर आयोजित एक संगोष्ठी में भाग लेने गुरुवार को जेएनयू में आए थे। इसी कार्यक्रम को कवर करने के लिए ईटीवी भारत के रिपोर्टर वहां पहुंचे थे।

दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री मदन लाल खुराना के बेटे और भाजपा प्रवक्ता हरीश खुराना ने अपने ट्विटर हैंडल पर इस घटना का विडियो शेयर किया है, जिसे आप यहां देख सकते हैं।

 


टैग्स ईटीवी भारत जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय जितेंद्र सिंह
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

19 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago