होम / टीवी / राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया 'फैंटेसी पोल', Axis My India के CEO ने दिया ये जवाब

राहुल गांधी ने एग्जिट पोल को बताया 'फैंटेसी पोल', Axis My India के CEO ने दिया ये जवाब

जारी किए गए 'एग्जिट पोल' में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनते हुए बताई जा रही है। वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने इस 'एग्जिट पोल' के आंकड़ों को नकारते हुए फर्जी बताया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 months ago

चुनाव खत्म होने के बाद कई एजेंसियों और न्यूज चैनलों ने अपने 'एग्जिट पोल' (Exit Polls 2024) जारी कर दिए हैं। जारी किए गए 'एग्जिट पोल' में एक बार फिर से भाजपा की सरकार बनते हुए बताई जा रही है। वहीं विपक्ष के कई नेताओं ने इस 'एग्जिट पोल' के आंकड़ों को नकारते हुए फर्जी बताया है।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी से जब मीडिया ने पूछा कि आपके हिसाब से गठबंधन की कितनी सीटें आ रही हैं। तब राहुल गांधी ने सवाल का जवाब देते हुए इस खारिज कर दिया और कहा, ''सिद्धू मूसेवाला का गाना सुना है आपने, 295 हमारी 295 सीटें आ रही हैं।'' राहुल गांधी ने तंज करते हुए कहा है कि यह एग्जिट पोल नहीं है, यह मोदी-मीडिया पोल है। 

उन्होंने आगे कहा कि यह मोदी जी का पोल है, फैंटसी पोल है उनका। राहुल गांधी के अलावा यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने भी अपने एक्स अकाउंट से एग्जिट पोल को लेकर तंस कसा। उन्होंने लिखा है कि ''Exit Poll का आधार EVM नहीं DM है। प्रशासन याद रखे जनशक्ति से बड़ा बल और कोई नहीं होता।'' 

वहीं दूसरी तरफ, कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा 'एग्जिट पोल' को 'मोदी मीडिया पोल' और 'फैंटेसी पोल' बताए जाने पर देश के जाने माने चुनाव विश्लेषक और सर्वे एजेंसी 'एक्सिस माय इंडिया' के सीईओ व मैनेजिंग डायरेक्टर डॉ. प्रदीप गुप्ता ने कहा कि यह अंगूर खट्टे हैं वाली बात है।

उन्होंने कहा, जब इंडिया टुडे-एक्सिस माय इंडिया ने एक्जिट पोल में कर्नाटक, हिमाचल और तेलंगाना में उनको जीतते हुए दिखाया था, तो यही एक्जिट पोल उन्हें अच्छा लग रहा था। उनका अधिकार है, वे इसको किसी भी रूप में ले सकते हैं। उन्होंने कहा कि 'आजतक' के सेट पर अंजना ओम कश्यप से कांग्रेस के प्रवक्ता कह रहे थे कि प्रदीप गुप्ता आज तो बहुत सुहावने लग रहे हैं। वह रिकॉर्ड निकालकर देख लें, उनको जवाब मिल जाएगा। 


टैग्स राहुल गांधी एग्जिट पोल फैंटसी पोल एक्सिस माय इंडिया
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

3 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

4 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

4 hours from now

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

14 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago