होम / टीवी / लाइव न्यूज के दौरान अचानक स्क्रीन पर दिखा कुछ ऐसा, दर्शक रह गए भौचक्के

लाइव न्यूज के दौरान अचानक स्क्रीन पर दिखा कुछ ऐसा, दर्शक रह गए भौचक्के

दुनियाभर में लाइव टीवी न्यूज के दौरान कई बार अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। ऐसी ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में हुआ, जब एक न्यूज चैनल पर लाइव टेलीकास्टिंग के दौरान गड़बड़ी हो गई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

दुनियाभर में लाइव टीवी न्यूज के दौरान कई बार अजीबो-गरीब घटनाएं देखने को मिल जाती हैं। ऐसी ही कुछ ऑस्ट्रेलिया में हुआ, जब एक न्यूज चैनल पर लाइव टेलीकास्टिंग के दौरान गड़बड़ी हो गई। दरअसल हुआ यूं कि पुलिस से जुड़ी एक खबर के वीडियो के बीच अचानक टीवी पर 'शैतान' से जुड़ी एक क्लिप चलने लगी। लाइव न्यूज के दौरान अचानक स्क्रीन पर 'शैतान बुलाने की रस्म' की एक झलक देखी गई। ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड में दर्शक टीवी पर 'शैतानी समूहों' की झलक देखकर चौंक गए। यह क्लिप ABC TV (Australian Broadcasting Corporation) नाम के न्यूज चैनल पर देखी गई।

दरअसल ABC चैनल की एंकर Yvonne Yong लाइव टेलीकास्ट के दौरान पुलिस डॉग वेलफेयर से जुड़ी एक खबर खबर पढ़ रही थीं। वे बता रही थी कि क्वींसलैंड प्रांत की सरकार पुलिस के रिटायर्ट घोड़े या कुत्तों को मारने पर आपराधिक कानून लागू करने जा रही है। उनके खबर पढ़ने के साथ टीवी पर एक क्लिप चलनी शुरू हुई। स्क्रीन पर सूट पहने हुए कुछ लोग नजर आ रहे थे और एंकर पीछे से खबर पढ़ रही थीं। अचानक स्क्रीन पर नजर आ रहे विजुअल गायब हो गए और काले कपड़े पहने हुए तीन लोग नजर आने लगे। ये सभी एक जलते हुए उल्टे क्रॉस के आगे खड़े थे। मुश्किल से एक-दो सेकंड की झलक में काले कपड़े पहने हुआ एक शख्स 'Hail, Satan'(जागो शैतान जागो) चिल्लाता है और वापस स्क्रीन पर न्यूज एंकर नजर आने लगती है।

यह क्लिप (Satanic Clip on ABC Network) मात्र एकाध सेकंड का ही था। इसी दौरान न्यूज प्रड्यूसर को अपनी गलती को एहसास हो गया और उसने तुरंत विजुअल को कट करके एंकर लाइव कर दिया। इस शैतानी तांत्रिक प्रक्रिया की क्लिप चल जाने से एंकर Yvonne Yong हक्की-बक्की रह गईं और कुछ क्षण बोल नहीं पाई। फिर उन्होंने तुरंत खुद को संभाला और अगली स्टोरी पढ़ना शुरू कर दिया।

फिलहाल इसका पता नहीं चला है कि 'शैतान बुलाने की रस्म' का वीडियो पुलिस डॉग वेलफेयर की न्यूज के बीच कैसे टेलीकास्ट हो गया। जानकारी के मुताबिक संभावना है कि इस क्लिप का संबंध 'शैतान के नूसा मंदिर' के एक फेसबुक वीडियो से है, जो क्वींसलैंड में स्थित एक 'शैतानी समूह' है।

यही क्लिप 30 अक्टूबर को शैतानी समूह के एक 8 मिनट लंबे लाइव स्ट्रीम के दौरान भी देखी गई थी। न्यूज चैनल का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।  


टैग्स न्यूज चैनल शैतानी क्लिप एबीसी नेटवर्क
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

17 hours ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

2 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

3 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

3 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

17 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

21 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago