होम / टीवी / ‘के न्यूज’ को अलविदा कहकर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी ने जॉइन किया अब ये न्यूज चैनल

‘के न्यूज’ को अलविदा कहकर वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी ने जॉइन किया अब ये न्यूज चैनल

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी ने ‘के न्यूज’ (K News) चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने करीब एक साल पहले इस चैनल में बतौर स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) जॉइन किया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

वरिष्ठ पत्रकार दिनेश त्रिपाठी ने ‘के न्यूज’ (K News) चैनल में अपनी पारी को विराम दे दिया है। उन्होंने करीब एक साल पहले इस चैनल में बतौर स्टेट हेड (उत्तर प्रदेश) जॉइन किया था। वह लखनऊ से अपना कामकाज संभाल रहे थे।

दिनेश त्रिपाठी ने अब अपनी नई पारी वरिष्ठ पत्रकार जगदीश चंद्रा के नेतृत्व में कुछ महीनों पहले शुरू हुए हिंदी न्यूज चैनल ‘भारत24’ (Bharat24) साथ की है। उन्होंने इस चैनल में बतौर विशेष संवाददाता (लखनऊ) जॉइन किया है।

मूल रूप से जौनपुर (उत्तर प्रदेश) के रहने वाले दिनेश त्रिपाठी ने इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। पत्रकारिता के क्षेत्र में उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2007 में ‘आज‘ अखबार के नोएडा ब्यूरो ऑफिस से की थी।

इसके बाद उन्होंने ‘NNI‘ न्यूज एजेंसी और फिर ‘हिंदुस्तान‘ दिल्ली का सफर तय किया। इसके बाद निजी कारणों से दिनेश त्रिपाठी को लखनऊ आना पड़ा। लखनऊ में वह ‘दैनिक प्रभात‘ समेत कई अखबारों में कार्यरत रहे।

प्रिंट मीडिया में लंबे समय तक अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद वर्ष 2017 में उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का रुख किया। पहले ‘tv24‘,  उसके बाद ‘न्यूज वर्ल्ड इंडिया‘ और फिर ‘जनता टीवी‘ व ‘के न्यूज‘ होते हुए अब वह ‘भारत24’ पहुंचे हैं। समाचार4मीडिया की ओर से दिनेश त्रिपाठी को उनके नए सफर के लिए ढेरों शुभकामनाएं।


टैग्स के न्यूज नई पारी नियुक्ति स्टेट हेड दिनेश त्रिपाठी जॉइनिंग भारत24 विशेष संवाददाता
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

3 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

4 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

9 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago