होम / टीवी / इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर जयंत घोषाल ने दिया इस्तीफा

इंडिया टीवी के पॉलिटिकल एडिटर जयंत घोषाल ने दिया इस्तीफा

मूल रूप से पश्चिम बंगाल के रहने वाले जयंत घोषाल ने पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले संभाली थी यह जिम्मेदारी

समाचार4मीडिया ब्यूरो 4 years ago

पिछले साल लोकसभा चुनाव से पहले हिंदी न्यूज चैनल ‘इंडिया टीवी’ (India TV) के साथ अपनी नई पारी शुरू करने वाले जाने-माने पत्रकार जयंत घोषाल ने यहां से बाय बोल दिया है। करीब डेढ़ साल से वह यहां पर पॉलिटिकल एडिटर के तौर पर अपनी जिम्मेदारी निभा रहे थे।

समाचार4मीडिया से बातचीत में जयंत घोषाल का कहना था कि उन्होंने अपने अगले कदम के बारे में फिलहाल तय नहीं किया है। उनका कहना था, ‘इंडिया टीवी के चेयरमैन और एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा ने मुझ पर जो भरोसा जताया और इतनी बड़ी जिम्मेदारी दी, मैं इसके लिए उन्हें धन्यवाद देता हूं।’

मूल रूप से हावड़ा (पश्चिम बंगाल) के रहने वाले जयंत घोषाल की पॉलिटिकल मामलों पर अच्छी पकड़ है। उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग का 35 साल से ज्यादा का अनुभव है। घोषाल ने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 1984 में बंगाली अखबार ‘बर्तमान’ (Bartaman) से बतौर स्टाफ रिपोर्टर की थी। इसके बाद अपनी प्रतिभा और मेहनत के बल पर वह यहां नेशनल पॉलिटिकल ब्यूरो चीफ के पद तक पहुंच गए।

घोषाल ने वर्ष 2002 में दिल्ली में बतौर एडिटर ‘आनंद बाजार पत्रिका’ (Ananda Bazar Patrika) ग्रुप के साथ अपनी नई पारी शुरू की। इतने साल तक वहां अपनी जिम्मेदारी संभालने के बाद उन्होंने पिछले साल ‘इंडिया टीवी’ के साथ अपना नया सफर शुरू किया था।

अपनी पत्रकारीय पारी के दौरान घोषाल ने कई एक्सक्लूसिव स्टोरी ब्रेक की हैं। इनमें वर्ष 1998 में पोखरण में परमाणु परीक्षण की तैयारियों को लेकर स्टोरी के साथ ही वर्ष 2016 में रघुराम राजन के रिजर्व बैंक के गवर्नर पद से इस्तीफे से जुड़ी खबर शामिल हैं। उन्होंने वर्ष 2014 में देश में हुए लोकसभा चुनाव के दौरान प्रधानमंत्री पद के दावेदार रहे नरेंद्र मोदी का अहमदाबाद में और राहुल गांधी का दिल्ली में इंटरव्यू भी किया था।


टैग्स इंडिया टीवी इस्तीफा जयंत घोषाल
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

17 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago