होम / टीवी / अमिश देवगन ने स्मृति ईरानी के इस जज्बे को किया सलाम, छेड़ा पिता का जिक्र

अमिश देवगन ने स्मृति ईरानी के इस जज्बे को किया सलाम, छेड़ा पिता का जिक्र

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसी बात पर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी द्वारा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पर की गई टिप्पणी को लेकर राजनीति गरमा गई है। इसी बात पर आज संसद में जमकर हंगामा हुआ। इस बात को लेकर कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के बीच जमकर नोकझोंक भी हुई। यही नहीं, सोनिया गांधी ने स्मृति ईरानी से 'Don't talk to me' तक कह दिया।

इस पूरे मामले में ‘न्यूज18 इंडिया’ (हिंदी) के मैनेजिंग एडिटर और सीनियर एंकर अमिश देवगन ने अपने शो में केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी के देश की जनता और पार्टी के प्रति जज्बे को सलाम करते हुए उनके बीमार पिता का जिक्र छेड़ा।

अपने शो में अमिश देवगन का कहना था कि स्मृति ईरानी जब शो के अंदर अपने राजनीतिक दायित्वों का निर्वहन कर रही थीं, उस दौरान उनके पिता ब्रेन स्ट्रोक की वजह से आईसीयू में थे। उनका एक अस्पताल में इलाज चल रहा है। इसके बावजूद वह अपना कार्य करने के लिए सदन में मौजूद थीं। अमिश देवगन का अपने शो में यह भी कहना था, ‘चूंकि सदन में उन्हें जनता ने भेजा है और वो उस दौरान जनता का कार्य कर रही थीं। सदन में अपनी जिम्मेदारी निभाने के बाद ही वह अपने पिता को देखने अस्पताल गईं।’

दरअसल,  स्मृति ईरानी ने संसद में चर्चा के दौरान अधीर रंजन चौधरी के बयान का जिक्र करते हुए सीधे कांग्रेस सोनिया गांधी पर हमला बोला। अपने शब्दों के तीखे वाण चलाते हुए स्मृति ईरानी का कहना था कि कांग्रेस आदिवासी, गरीब और महिला विरोधी है। कांग्रेस ने सोनिया गांधी की अध्यक्षता में देश के सर्वोच्च संवैधानिक पद पर आसीन एक आदिवासी और गरीब परिवार की महिला का अनादर और उनकी गरीमा पर प्रहार करके संविधान को चोट पहुंचाने का काम किया है।

बता दें कि अधीर रंजन चौधरी ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को 'राष्ट्रपत्नी' बोल दिया था। इसे लेकर बीजेपी ने कांग्रेस और अधीर रंजन चौधरी पर जमकर निशाना साधा। हालांकि, अधीर रंजन ने बाद में कह दिया कि उनसे भूल हो गई और उनकी जुबान फिसल गई थी, बीजेपी इस मामले को बेवजह तूल दे रही है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही कांग्रेस ने ईरानी की 18 साल की बेटी पर गोवा में अवैध रूप से बार चलाने का आरोप लगाया था। इसके बाद कांग्रेस और इरानी में जमकर बयानबाजी हुई थी।

वायरल हो रही इस शो की क्लिप आप यहां देख सकते हैं-


टैग्स पिता अमिष देवगन स्मृति ईरानी
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

2 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

21 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago