होम / टीवी / मां के अधूरे सपने को पत्रकार हैदी सादिया ने इस तरह किया साकार

मां के अधूरे सपने को पत्रकार हैदी सादिया ने इस तरह किया साकार

केरल की पहली महिला ट्रांसजेंडर पत्रकार के रूप में हैदी सादिया ने मलयालम खबरिया चैनल से अपने करियर की शुरुआत की है

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 years ago

चंद्रयान-2 जब आसमान में इतिहास रच रहा था, तब धरती पर भी एक इतिहास लिखा गया। केरल की पहली महिला ट्रांसजेंडर पत्रकार के रूप में हैदी सादिया ने अपने करियर की शुरुआत की। सादिया मलयालम खबरिया चैनल ‘कैराली न्यूज’ से जुड़ी हुईं हैं और चंद्रयान-2 की कवरेज दर्शकों तक पहुंचाना उनका पहला असाइनमेंट था, जिसे उन्होंने सफलतापूर्वक पूरा किया।

22 वर्षीय सादिया ने त्रिवेंदम इंस्टीट्यूट ऑफ जर्नलिज्म से मीडिया की पढ़ाई करने के बाद औपचारिक रूप से 31 अगस्त को ही कैराली टीवी जॉइन किया था। इससे पहले वह चैनल में इंटर्नशिप कर रही थीं। हैदी सादिया इस बात से बेहद खुश हैं कि चैनल में उनके साथ अच्छा व्यवहार किया जाता है, लिंग के आधार पर कभी उन्हें भेदभाव का सामना नहीं करना पड़ा।

सादिया को उम्मीद है कि शायद अब उन्हें अपने घरवालों का साथ मिल जाये। दरअसल,18 साल की उम्र में जब परिवार वालों को सादिया के ट्रांसजेंडर होने का पता चला तो उन्होंने उसे अपनाने से इनकार कर दिया, इसके बाद सादिया घर छोड़कर चली आईं।

हर ‘स्पेशल चाइल्ड’ की तरह सादिया को भी स्कूल-कॉलेज में कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ा, लेकिन वह उन्हें पीछे धकेलते हुए आगे बढ़ती गईं। 2016 में उन्होंने बेंगलुरु में जेंडर कन्फर्मेशन सर्जेरी करवाई और इसके बाद अपनी पढ़ाई पूरी की।

सादिया के मुताबिक, उन्होंने घर छोड़ने के दो साल बाद तक अपने परिजनों को हर दिन फोन किया, लेकिन परिजनों ने कभी बात नहीं की। उल्टा काफी बुरा-भला कहा। हालांकि, सादिया को उनसे कोई शिकायत नहीं हैं। वह बस इतना चाहती हैं कि एक बार उनके घरवाले यह देख लें कि वो आज किस मुकाम पर हैं।

हैदी के पत्रकार बनने के पीछे भी एक कहानी है। दरअसल, उनकी मां मीडिया में करियर बनाना चाहती थीं, जो हो नहीं सका। इसलिए हैदी ने अपनी मां के सपने को जीया और पत्रकार बन गईं। सादिया को उम्मीद है कि कैराली न्यूज की तरह अन्य कंपनियां भी अब ट्रांसजेंडर समुदाय के बारे में सोचेंगी। बतौर ट्रांसजेंडर सादिया का अब तक का सफ़र काफी मुश्किल रहा है, इसलिए वह पत्रकारिता के माध्यम से एलजीबीटी समुदाय के अधिकारों के लिए लड़ाई लड़ना चाहती हैं।

समाचार4मीडिया की तरफ से हैदी सादिया को नए सफर के लिए शुभकामनाएं एवं बधाई।


टैग्स हैरी सादिया ट्रांसजेंडर पत्रकार कैराली न्यूज
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

1 day ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

3 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

4 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

12 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

1 day ago