होम / टीवी / थाने में उत्पीड़न का वीडियो दिखाने पर सरकार ने इस न्यूज चैनल का प्रसारण रोका!

थाने में उत्पीड़न का वीडियो दिखाने पर सरकार ने इस न्यूज चैनल का प्रसारण रोका!

तमाम मीडिया संगठनों ने सरकार की इस कार्रवाई पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 3 years ago

न्यूज चैनल ‘पीबी 24’ (PB 24) का प्रसारण रोक दिया गया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, चैनल ने त्रिपुरा के खोवाई पुलिस थाने में तृणमूल कांग्रेस के गिरफ्तार किए गए लोकसभा सांसद अभिषेक बनर्जी और नेताओं पर हमले और उत्पीड़न का प्रसारण किया था, जिसकी वजह से सरकार द्वारा उस पर यह एक्शन लिया गया है।

‘पीबी 24’ के संपादक अनल रॉय चौधरी ने आरोप लगाया कि राज्य भर में सेट-टॉप बॉक्स से डिस्कनेक्ट होने के तुरंत बाद इस मामले को सेवा प्रदाता के पास ले जाया गया, लेकिन उन्होंने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है और न ही सेवा बहाल की है। तमाम मीडिया संगठनों ने सरकार की इस कार्रवाई पर अपनी तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। 

उनका कहना है कि सेवा प्रदाता कानूनी रूप से बाध्य हैं और कानून के गंभीर उल्लंघन के लिए भी बिना किसी पूर्व सूचना के किसी चैनल को डिस्कनेक्ट नहीं कर सकता है, लेकिन त्रिपुरा में लगातार इस तरह के मामले हो रहे हैं।

‘त्रिपुरा असेंबली ऑफ जर्नलिस्ट्स’ (एओजे) के सबसे बड़े मीडिया फोरम ने ‘पीबी 24‘ और चार अन्य चैनल ‘दिन रात‘,‘आकाश त्रिपुरा‘,‘हल्लबुल‘ और ‘मृणालिनी ईएनएन‘ के विरुद्ध कार्रवाई की निंदा करते हुए सरकार से उनके प्रसारण को तुरंत बहाल करने की मांग की है।


टैग्स न्यूज चैनल तृणमूल कांग्रेस पीबी 24 प्रसारण पर रोक
सम्बंधित खबरें

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर का लिया बड़ा फैसला

जानी-मानी टीवी पत्रकार व एंकर चित्रा त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने करियर में बड़ा फैसला लिया है। विश्वसनीय सूत्रों के मुताबिक, चित्रा त्रिपाठी ने 'आजतक' से इस्तीफा दे दिया है।

3 days ago

OTT पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण से DPOs चिंतित, MIB से करेंगे हस्तक्षेप की मांग

डिस्ट्रीब्यूशन प्लेटफॉर्म ऑपरेटर्स जल्द ही सूचना-प्रसारण मंत्रालय से संपर्क करने की योजना बना रहे हैं, ताकि OTT प्लेटफॉर्म्स पर लाइव टीवी चैनलों के प्रसारण को रोकने के लिए एक एडवाइजरी जारी की जा सके।

4 days ago

वरिष्ठ TV पत्रकार शिवम गुप्ता की ‘एबीपी न्यूज’ में वापसी, निभाएंगे यह भूमिका

इस नई जिम्मेदारी को संभालने से पहले शिवम गुप्ता ‘जी मीडिया’ (Zee Media) में कार्यरत थे, जहां से उन्होंने पिछले दिनों इस्तीफा दे दिया था।

5 days ago

केरल हाई कोर्ट ने ब्रॉडकास्टर्स की इस याचिका को किया खारिज, TRAI के नियमों को माना सही

केरल हाई कोर्ट ने सोमवार को टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (TRAI) के नए नियमों को चुनौती देने वाली ब्रॉडकास्टर्स की याचिका को खारिज कर दिया।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

1 day ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago