होम / विचार मंच / 'पत्रकारिता के एक तीर्थ की यात्रा'

'पत्रकारिता के एक तीर्थ की यात्रा'

हाल ही में एक क़स्बे बदनावर में जाना हुआ। केवल बदनावर के नाम से आपको कुछ शायद नहीं आए, लेकिन यह मध्यप्रदेश के आदिवासी ज़िले धार का एक क़स्बा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 2 years ago

हाल ही में एक क़स्बे बदनावर में जाना हुआ। केवल बदनावर के नाम से आपको कुछ शायद नहीं आए, लेकिन यह मध्यप्रदेश के आदिवासी ज़िले धार का एक क़स्बा है। क़रीब अस्सी नब्बे साल पहले यह छोटा सा गांव था। इसी गांव में 1935 में हिन्दुस्तान की आज़ादी के बाद सबसे बड़े हिंदी संपादक राजेंद्र माथुर का जन्म हुआ था। वैसे तो कई बार वहां गुज़रना हुआ, लेकिन उस घर में जाना कभी नहीं हुआ, जिसमें माथुर जी ने पहली बार दुनिया को अपनी आंखों से देखा था। वह उनके मामा जी का निवास था। कम उमर में ही माता-पिता को खो बैठे। इसके बाद मामा जी के संरक्षण में उनके भीतर विचारों की फसल पकी।

मामा जी का विशाल पुस्तकालय था। उन दिनों बताते हैं कि उसमें पांच हज़ार देश विदेश की किताबें थीं और जवान होते होते राजेंद्र माथुर इन किताबों को घोंट चुके थे। मेरी इच्छा इसी पुस्तकालय को देखने की थी। अफ़सोस! मुझे उस धरती पर माथा टेकने का अवसर तो मिला, लेकिन लाइब्रेरी की चाबी उपलब्ध नहीं थी। इसलिए उस ख़ज़ाने के दर्शन से वंचित हो गया। यहां कुछ चित्र उस आवास के हैं।

बहरहाल! बदनावर तहसील के पत्रकार साथियों ने मुझे इस तीर्थ का न्यौता भेजा था। उनका सालाना अलंकरण जलसा भी आयोजित था। चार दशक से मित्र-भाई और वरिष्ठ पत्रकार जे.पी. दीवान भी इस मौके पर पहुंचे थे। धार के शिखर पत्रकार साथी छोटू शास्त्री और बदनावर तहसील पत्रकार संघ के अध्यक्ष गोवर्धन सिंह और शहर अध्यक्ष पुरुषोत्तम शर्मा इस कार्यक्रम के सूत्रधार थे। इस जलसे में नागरिक आपूर्ति निगम के अध्यक्ष और बदनावर के जन-जन के प्रतिनिधि राजेश अग्रवाल ख़ास तौर पर मौजूद थे। कुल मिलाकर माथुर जी की धरती पर इस भव्य आयोजन का सन्देश यह निकला कि हमें अपने पूर्वजों की याद और उनकी विरासत को सहेज कर रखना चाहिए। राजेंद्र माथुर पर शीघ्र ही मेरी एक पुस्तक आ रही है। इस पुस्तक में उनके व्यक्तित्व के अनेक पहलुओं पर जानकारी आपको मिलेगी। यहां प्रस्तुत चित्र कुछ आयोजन के और कुछ माथुर जी के जन्म स्थल के हैं।


टैग्स राजेश बादल राजेंद्र माथुर वरिष्ठ पत्रकार
सम्बंधित खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' के विजेता ने डॉ. अनुराग बत्रा के नाम लिखा लेटर, यूं जताया आभार

इस कार्यक्रम में विजेता रहे ‘भारत समाचार’ के युवा पत्रकार आशीष सोनी ने अब इस आयोजन को लेकर एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक लेटर लिखा है।

2 days ago

हरियाणा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी में नई ऊर्जा का संचार करेगी: रजत शर्मा

मोदी की ये बात सही है कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो EVM पर सवाल उठाती है, चुनाव आयोग पर इल्जाम लगाती है, ये ठीक नहीं है।

3 days ago

क्या रेट कट का टाइम आ गया है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार से हो रही है। लेकिन बैठक से पहले आयीं ज़्यादातर रिसर्च रिपोर्ट कह रही है कि रेट कट अभी नहीं होगा।

6 days ago

पांच भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देना सरकार का सुचिंतित निर्णय: अनंत विजय

किसी भी भाषा को जब शास्त्रीय भाषा के तौर पर मानने का निर्णय लिया जाता है तो कई कदम भी उठाए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन भाषाओं के उन्नयन के लिए कई प्रकार के कार्य आरंभ करती हैं।

6 days ago

आरएसएस सौ बरस में कितना बदला और कितना बदलेगा भारत: आलोक मेहता

मेरे जैसे कुछ ही पत्रकार होंगे, जिन्हें 1972 में संघ प्रमुख गुरु गोलवरकर जी से मिलने, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी और के सी सुदर्शनजी से लम्बे इंटरव्यू करने को मिले।

6 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

23 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago