होम / विचार मंच / राहुल महाजन ने बताया, कुछ महीनों बाद इस तरह बदलेगा दूरदर्शन का स्वरूप

राहुल महाजन ने बताया, कुछ महीनों बाद इस तरह बदलेगा दूरदर्शन का स्वरूप

'समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40अंडर40’ कार्यक्रम के दौरान दूरदर्शन के कंटेंट ऑपरेशन हेड राहुल महाजन ‘दूरदर्शन कल, आज और कल’ विषय पर अपनी बात रखी।

विकास सक्सेना 2 years ago

एक्सचेंज4मीडिया (exchange4media) समूह की हिंदी वेबसाइट 'समाचार4मीडिया' (samachar4media.com) द्वारा तैयार की गई समाचार4मीडिया पत्रकारिता 40 अंडर 40’ (40 Under 40)' की लिस्ट से 28 अप्रैल 2022 की शाम को पर्दा उठ गया। दिल्ली में स्थित ‘इंडिया इंटरनेशनल सेंटर’ (IIC) के मल्टीपरपज हॉल में 28 अप्रैल 2022 को आयोजित एक कार्यक्रम में इस लिस्ट में शामिल हुए प्रतिभाशाली पत्रकारों के नामों की घोषणा की गई और उन्हें सम्मानित भी किया गया। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की भूमिका निभाई। इस दौरान जूरी में शामिल दूरदर्शन के कंटेंट ऑपरेशन हेड राहुल महाजन ‘दूरदर्शन कल, आज और कल’ विषय पर अपनी बात रखी।

उन्होंने कहा, ‘पिछले डेढ़ साल से दूरदर्शन में जो कुछ भी हो रहा है उसके लिए मैं पूरी तरह से जिम्मेदार हूं। यहां मेरा जो काम है, वह ये है कि दूरदर्शन कैसे उस जगह लौटाया जाए, जहां वो पहले था। ‘था’ इसलिए, क्योंकि दूरदर्शन ने अपने ‘गोल्डन डेज’ देखें हैं। जब उसके सीरियल्स और उसका कॉन्टेंट बहुत ही बेहतरीन होता था। इसमें कई लोग ये भी कहते हैं कि उन दिनों दूरदर्शन का कोई कॉम्पटेटिव नहीं था, कोई कॉम्पटीशन नहीं था, शायद इसलिए भी ऐसा हुआ हो। लेकिन जो मुझे जिम्मेदारी मिली है उसके लिए यहां एक बात जरूर कहूंगा कि अब से कुछ महीनों बाद शायद हम दूरदर्शन को एक नई जगह पहुंचा पाएंगे, क्योंकि इस इंडस्ट्री के जितने भी बड़े प्रॉडक्शन हाउसेज हैं, वे दूरदर्शन के साथ मिलकर काम करना शुरू कर रहे हैं। लिहाजा अब दूरदर्शन पर भी आपको वैसे ही प्रोग्राम्स देखने को मिलेंगे, जो या तो ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर है या फिर बड़े चैनल्स पर हैं।

दूरदर्शन में काफी समय से ये मंत्रणा चल रही है कि किस तरह से हम एक बार फिर से बड़ी प्रॉडक्शन करें और उसकी एक झलक हम इस समय देख रहे हैं जहां पर दूरदर्शन एक बड़ा प्रॉडक्शन कर रहा है, जिसे ‘खेलो इंडिया’ कहते हैं। मैं ये दावे से कह सकता हूं कि भारत में इस समय स्पोर्ट्स से संबंधित जो भी बड़े चैनल्स या प्रॉडक्शन हाउसेज हैं, उन्होंने इतना बड़ा प्रॉडक्शन आज तक नहीं किया है।

दूरदर्शन एक बहुत बड़ी संस्था है। इसे ऐसे कहूं कि इसके 30 से ज्यादा लगभग 36 चैनल्स हैं, लगभग 46 स्टूडियोज हैं, तो यह अपने आप में ही एक बड़ा चैलेंज है कि इतने बड़े इंस्टीट्यूशन को जहां 25 हजार लोग काम करते हैं, उसको फिर से एक बार ठीक किया जाए। मैं एक बार फिर कहूंगा कि प्रसार की जो व्यवस्था है उसने बहुत कुछ किया है, खासतौर पर दूरदर्शन पर यह भी आरोप लगता था कि वहां पक्षपात होता है, उस सभी चीजों को हटाने की कोशिश की गई है।

दूरदर्शन में डिजिटल चीजों का जो इस्तेमाल किया जा रहा है, या यूं कहे कि जिस तरह से दूरदर्शन अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म को आगे बढ़ा रहा है या फिर डिजिटल टेक्नोलॉजी का इंटर्नल यूज दूरदर्शन या प्रसार भारती में हो रहा है वह भी एक देखने लायक चीज है। मैं पास से देख पा रहा हूं इसलिए उसको इस तरह से एप्रिशिएट कर रहा पा रहा हूं, लेकिन बहुत सारे लोग उसको नहीं देख पा रहे हैं कि उसको कैसे किया गया है।’    

   


टैग्स मीडिया चैनल प्रसार भारती दूरदर्शन राहुल महाजन
सम्बंधित खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' के विजेता ने डॉ. अनुराग बत्रा के नाम लिखा लेटर, यूं जताया आभार

इस कार्यक्रम में विजेता रहे ‘भारत समाचार’ के युवा पत्रकार आशीष सोनी ने अब इस आयोजन को लेकर एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक लेटर लिखा है।

2 days ago

हरियाणा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी में नई ऊर्जा का संचार करेगी: रजत शर्मा

मोदी की ये बात सही है कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो EVM पर सवाल उठाती है, चुनाव आयोग पर इल्जाम लगाती है, ये ठीक नहीं है।

2 days ago

क्या रेट कट का टाइम आ गया है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार से हो रही है। लेकिन बैठक से पहले आयीं ज़्यादातर रिसर्च रिपोर्ट कह रही है कि रेट कट अभी नहीं होगा।

5 days ago

पांच भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देना सरकार का सुचिंतित निर्णय: अनंत विजय

किसी भी भाषा को जब शास्त्रीय भाषा के तौर पर मानने का निर्णय लिया जाता है तो कई कदम भी उठाए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन भाषाओं के उन्नयन के लिए कई प्रकार के कार्य आरंभ करती हैं।

5 days ago

आरएसएस सौ बरस में कितना बदला और कितना बदलेगा भारत: आलोक मेहता

मेरे जैसे कुछ ही पत्रकार होंगे, जिन्हें 1972 में संघ प्रमुख गुरु गोलवरकर जी से मिलने, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी और के सी सुदर्शनजी से लम्बे इंटरव्यू करने को मिले।

5 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

11 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago