होम / विचार मंच / भारत परमाणु शक्ति वाला देश है और रहना चाहिए: रजत शर्मा

भारत परमाणु शक्ति वाला देश है और रहना चाहिए: रजत शर्मा

मोदी ने कहा कि हम देश को ताकतवर बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन INDI अलायंस भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 5 months ago

रजत शर्मा, इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ।

भारत-पाकिस्तान सीमा पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक बड़े खतरे की तरफ इशारा किया। मोदी ने कहा कि INDI गठबंधन का इरादा भारत के परमाणु हथियारों को नष्ट करने का है। उनका इरादा हमारे परमाणु बम को दरिया में डुबोने का है। नरेंद्र मोदी ने यह बात बाड़मेर में एक रैली में कही। मोदी ने कहा कि INDI अलायंस में शामिल एक पार्टी ने अपने मैनिफेस्टो में साफ-साफ लिखा है कि वह सत्ता में आएगी तो परमाणु हथियारों को नष्ट कर देगी।

परमाणु हथियारों को दरिया में डुबो देगी। मोदी का इशारा INDI गठबंधन में शामिल CPM के मैनिफेस्टो की तरफ था जिस में यही सब लिखा है। प्रधानमंत्री मोदी ने विरोधियों से पूछा कि आप किसके इशारे पर देश को कमजोर करना चाहते हैं? मोदी ने पूछा कि किसके दबाव में आकर INDI गठबंधन, देश के परमाणु हथियारों को नष्ट करना चाहता है?

मोदी ने कहा कि हम देश को ताकतवर बनाने में जुटे हुए हैं लेकिन INDI गठबंधन भारत को शक्तिहीन बनाना चाहता है। राष्ट्रहित में कुछ ऐसी बातें हैं जिनपर कोई समझौता नहीं किया जा सकता। भारत परमाणु शक्ति वाला देश है और रहना चाहिए। भारत के ऐटमी हथियार किसी पर हमला करने के लिए नहीं, बल्कि आत्मरक्षा के लिए हैं।

भारत की ऐटमी ताकत इस पूरे क्षेत्र में शांति बनाए रखने के लिए है, हमारी सीमाओं की सुरक्षा के लिए है और भारत की सुरक्षा सारे राजनीतिक विचारों और भावनाओं से ऊपर हैं। इसपर सवाल उठाने वाले किस देश से प्रभावित हैं, किस विचारधारा पर चलते हैं, यह बताने की जरूरत नहीं है।

इसी तरह आर्टिकल 370 को फिर से लागू करने की बात बेमानी है और भारत विरोधी है। धारा 370 हटाने का फैसला एक ऐसा फैसला था जिसे लोग असंभव मानते थे। कश्मीर के नेता कहते थे कि 370 हटा तो यहां तिरंगा थामने वाले हाथ तक नहीं मिलेंगे लेकिन मोदी ने साहसिक निर्णय लिया, कश्मीर की फिजा बदली। अब वहां पत्थर उठाने वाले लोग नजर नहीं आते लेकिन तिरंगा उठाने वाले लोगों की कोई कमी नहीं हैं।

(यह लेखक के निजी विचार हैं )


टैग्स
सम्बंधित खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' के विजेता ने डॉ. अनुराग बत्रा के नाम लिखा लेटर, यूं जताया आभार

इस कार्यक्रम में विजेता रहे ‘भारत समाचार’ के युवा पत्रकार आशीष सोनी ने अब इस आयोजन को लेकर एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक लेटर लिखा है।

1 day ago

हरियाणा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी में नई ऊर्जा का संचार करेगी: रजत शर्मा

मोदी की ये बात सही है कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो EVM पर सवाल उठाती है, चुनाव आयोग पर इल्जाम लगाती है, ये ठीक नहीं है।

1 day ago

क्या रेट कट का टाइम आ गया है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार से हो रही है। लेकिन बैठक से पहले आयीं ज़्यादातर रिसर्च रिपोर्ट कह रही है कि रेट कट अभी नहीं होगा।

4 days ago

पांच भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देना सरकार का सुचिंतित निर्णय: अनंत विजय

किसी भी भाषा को जब शास्त्रीय भाषा के तौर पर मानने का निर्णय लिया जाता है तो कई कदम भी उठाए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन भाषाओं के उन्नयन के लिए कई प्रकार के कार्य आरंभ करती हैं।

4 days ago

आरएसएस सौ बरस में कितना बदला और कितना बदलेगा भारत: आलोक मेहता

मेरे जैसे कुछ ही पत्रकार होंगे, जिन्हें 1972 में संघ प्रमुख गुरु गोलवरकर जी से मिलने, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी और के सी सुदर्शनजी से लम्बे इंटरव्यू करने को मिले।

4 days ago


बड़ी खबरें

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

6 hours ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

17 hours ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

21 hours ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

21 hours ago

भारत के कोहिनूर की तरह श्री रतन टाटा अमर रहेंगे: आलोक मेहता

उद्योगपति रतन टाटा का गुरुवार शाम को पूरे राजकीय सम्‍मान और पारसी रीति-रिवाज के साथ अंतिम संस्‍कार कर दिया। इस मौके पर उद्योग जगत के साथ ही समाज के हर तबके लोग मौजूद थे।

22 hours ago