होम / विचार मंच / वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के नजरिये से जानिए, मीडिया को लेकर 2022 का ‘लेखा जोखा’

वरिष्ठ पत्रकार अमिताभ अग्निहोत्री के नजरिये से जानिए, मीडिया को लेकर 2022 का ‘लेखा जोखा’

2022 ने मीडिया के संस्थागत स्वरूप की अनिवार्यता को बहुत हद तक कम कर दिया। यह बहुत बड़ा परिवर्तन है मीडिया के रूप-स्वरूप में।

समाचार4मीडिया ब्यूरो 1 year ago

अमिताभ अग्निहोत्री।।

मीडिया का मतलब सिर्फ यह नहीं कि एक बड़ा सा दफ्तर हो। सैंकड़ों कर्मचारी/पत्रकार हों, बड़ी-बड़ी मशीनें हों और वहां से अखबार निकल रहा हो या न्यूज चैनल चल रहा हो। 2022 ने मीडिया के संस्थागत स्वरूप की अनिवार्यता को बहुत हद तक कम कर दिया।

यह बहुत बड़ा परिवर्तन है मीडिया के रूप-स्वरूप में। आज अखबारों और न्यूज चैनल्स में जगह न पाने वाली खबरें भी देश और दुनिया तक पूरी शिद्दत से न केवल पहुंच रही हैं, बल्कि अपना असर भी छोड़ रही हैं।

न्यूज की डिजिटल दुनिया का बड़ा फैलाव 2022 की सबसे बड़ी घटनाओं में से एक है। अब अखबार या चैनल समाचार को प्रकाशित/प्रसारित करने वाले एकमात्र प्लेटफॉर्म नहीं रहे, बल्कि अब वे अपेक्षाकृत छोटे प्लेटफॉर्म हो गए। वे बाध्य हो गए उन खबरों को भी लेने के लिए, जो उनके नेटवर्क ने जेनरेट या क्रिएट नहीं कीं।

इसका एक बड़ा परिणाम यह भी हुआ कि अब किसी के लिए भी न्यूज को निगल जाना संभव नहीं रहा। यानी न्यूज मैनेजमेंट की भूमिका अब बहुत प्रभावशाली नहीं रही है। खबर टीवी और अखबार के बाहर भी गूंज रही है, ज्यादा प्रभावशीलता से।

यह सुखद है और लोकतंत्र की हिफाजत के लिए एक बड़ा औजार भी, जिसमें लाखों/करोड़ के पूंजी निवेश की आवश्यकता और अनिवार्यता नहीं है। आपका मोबाइल फोन ही पर्याप्त है विश्वभर में आपकी खबर प्रकाशित/प्रसारित करने के लिए।

बाकी, कोरोनाकाल के बाद संस्थागत मीडिया के सामने आर्थिक संकट गहरा गए हैं, जिसके चलते परंपरागत नौकरियों में कमी आई है। लेकिन दूसरी तरफ डिजिटल न्यूज की दुनिया में नई नौकरियों की नई खिड़कियां भी खुली हैं। यूट्यूब जैसे प्लेटफॉर्म ने हजारों रचनात्मक और कुछ मौलिक कर पाने में सक्षम पत्रकारों को एक नया प्रतिबंध मुक्त आकाश दिया है। यह भी एक सुखद और महत्वपूर्ण अध्याय है, इस जाते हुए वर्ष 2022 का।       

(यह लेखक के निजी विचार हैं। लेखक वरिष्ठ पत्रकार और इन दिनों टीवी9 उत्तरप्रदेश/उत्तराखंड में कंसल्टिंग एडिटर हैं।)


टैग्स पत्रकार मीडिया अमिताभ अग्निहोत्री टीवी9 वरिष्ठ पत्रकार ईयरएंडर 2022 टीवी9 उत्तरप्रदेश-उत्तराखंड
सम्बंधित खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' के विजेता ने डॉ. अनुराग बत्रा के नाम लिखा लेटर, यूं जताया आभार

इस कार्यक्रम में विजेता रहे ‘भारत समाचार’ के युवा पत्रकार आशीष सोनी ने अब इस आयोजन को लेकर एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक लेटर लिखा है।

2 days ago

हरियाणा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी में नई ऊर्जा का संचार करेगी: रजत शर्मा

मोदी की ये बात सही है कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो EVM पर सवाल उठाती है, चुनाव आयोग पर इल्जाम लगाती है, ये ठीक नहीं है।

2 days ago

क्या रेट कट का टाइम आ गया है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार से हो रही है। लेकिन बैठक से पहले आयीं ज़्यादातर रिसर्च रिपोर्ट कह रही है कि रेट कट अभी नहीं होगा।

6 days ago

पांच भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देना सरकार का सुचिंतित निर्णय: अनंत विजय

किसी भी भाषा को जब शास्त्रीय भाषा के तौर पर मानने का निर्णय लिया जाता है तो कई कदम भी उठाए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन भाषाओं के उन्नयन के लिए कई प्रकार के कार्य आरंभ करती हैं।

6 days ago

आरएसएस सौ बरस में कितना बदला और कितना बदलेगा भारत: आलोक मेहता

मेरे जैसे कुछ ही पत्रकार होंगे, जिन्हें 1972 में संघ प्रमुख गुरु गोलवरकर जी से मिलने, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी और के सी सुदर्शनजी से लम्बे इंटरव्यू करने को मिले।

6 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

13 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

1 day ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

1 day ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

1 day ago