होम / विचार मंच / मशहूर कवि गोपालदास 'नीरज' को वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने कुछ यूं किया याद...

मशहूर कवि गोपालदास 'नीरज' को वरिष्ठ पत्रकार अजय शुक्ल ने कुछ यूं किया याद...

करीब 20 साल पहले लखनऊ में हमारी मुलाकात नीरज जी से हुई थी। उनके...

समाचार4मीडिया ब्यूरो 6 years ago

अजय शुक्ल

प्रधान संपादक 

आईटीवी नेटवर्क ।।  

करीब 20 साल पहले लखनऊ में हमारी मुलाकात नीरज जी से हुई थी। उनके हाथ में एक पैग था और शब्दों में कवित्व। उस मुलाकात के बाद छह साल पहले चंडीगढ़ में अपने एक आईएएस मित्र के घर पर मिलना हुआ तब उन्होंने अलीगढ़ आमंत्रित किया था। दो साल पहले अलीगढ़ में जब उनसे मिला तो वहां हिंदी दैनिक ‘हिन्दुस्तान’ के संपादक के तौर पर। ‘हिन्दुस्तान’ अलीगढ़ में सालाना कवि सम्मेलन का आयोजन करता है। उनके परिवार से आगरा में रहते हुए मिलना हो जाता था। बिस्तर पर भी वह चर्चायें बड़े अदब और जोश के साथ करते थे। उनके जीवन के हर पहलू में कवित्व झलकता था। 

छह साल की उम्र में अनाथ हो जाने के बाद भी जिंदगी से हर मोर्चे पर लड़ और जीतकर देश-दुनिया में अपना अलग मुकाम बनाने वाले महाकवि गोपाल दास नीरज जी से मिलन हमें जीवंतता प्रदान करता था। उनके जाने की खबर ने हमें शब्दविहीन कर दिया। हमारे तमाम मीडिया के मित्रों ने हमसे उनके ‘कारवां गुजर जाने’ की पुष्टि के लिए फोन किया तो हम अपने आंश्रु भी नहीं रोक पाए। कविताओं, गीतों के शहंशाह के इस जीवन में गुजरने पर हम अपना बहुत कुछ खोया महसूस कर रहे हैं। विनम्र श्रद्धांजलि के सिवाय अब उनको देने के लिए हमारे पास कुछ नहीं। नमन, वंदन पदमश्री, पदम भूषण से बार बार नवाजे गए नीरज जी को समर्पित हमारे श्रद्धा सुमन। 


टैग्स गोपालदास नीरज अजय शुक्ल
सम्बंधित खबरें

'S4M पत्रकारिता 40अंडर40' के विजेता ने डॉ. अनुराग बत्रा के नाम लिखा लेटर, यूं जताया आभार

इस कार्यक्रम में विजेता रहे ‘भारत समाचार’ के युवा पत्रकार आशीष सोनी ने अब इस आयोजन को लेकर एक्सचेंज4मीडिया समूह के चेयरमैन व एडिटर-इन-चीफ डॉ. अनुराग बत्रा के नाम एक लेटर लिखा है।

2 days ago

हरियाणा की जीत पीएम नरेंद्र मोदी में नई ऊर्जा का संचार करेगी: रजत शर्मा

मोदी की ये बात सही है कि कांग्रेस जब-जब चुनाव हारती है तो EVM पर सवाल उठाती है, चुनाव आयोग पर इल्जाम लगाती है, ये ठीक नहीं है।

3 days ago

क्या रेट कट का टाइम आ गया है? पढ़िए इस सप्ताह का 'हिसाब-किताब'

रिज़र्व बैंक की मॉनिटरी पॉलिसी कमेटी की बैठक सोमवार से हो रही है। लेकिन बैठक से पहले आयीं ज़्यादातर रिसर्च रिपोर्ट कह रही है कि रेट कट अभी नहीं होगा।

6 days ago

पांच भाषाओं को क्लासिकल भाषा का दर्जा देना सरकार का सुचिंतित निर्णय: अनंत विजय

किसी भी भाषा को जब शास्त्रीय भाषा के तौर पर मानने का निर्णय लिया जाता है तो कई कदम भी उठाए जाते हैं। शिक्षा मंत्रालय इन भाषाओं के उन्नयन के लिए कई प्रकार के कार्य आरंभ करती हैं।

6 days ago

आरएसएस सौ बरस में कितना बदला और कितना बदलेगा भारत: आलोक मेहता

मेरे जैसे कुछ ही पत्रकार होंगे, जिन्हें 1972 में संघ प्रमुख गुरु गोलवरकर जी से मिलने, प्रोफेसर राजेंद्र सिंह जी और के सी सुदर्शनजी से लम्बे इंटरव्यू करने को मिले।

6 days ago


बड़ी खबरें

वरिष्ठ TV पत्रकार अभिषेक उपाध्याय का क्या है ‘TOP सीक्रेट’, पढ़ें ये खबर

अभिषेक उपाध्याय ने अपने ‘एक्स’ (X) हैंडल पर इस बारे में जानकारी भी शेयर की है। इसके साथ ही इसका प्रोमो भी जारी किया है।

23 hours ago

‘दैनिक भास्कर’ की डिजिटल टीम में इस पद पर है वैकेंसी, जल्द करें अप्लाई

यदि एंटरटेनमेंट की खबरों में आपकी रुचि है और आप मीडिया में नई नौकरी की तलाश कर रहे हैं तो यह खबर आपके लिए काफी काम की हो सकती है।

1 day ago

इस बड़े पद पर फिर ‘एबीपी न्यूज’ की कश्ती में सवार हुईं चित्रा त्रिपाठी

वह यहां रात नौ बजे का प्राइम टाइम शो होस्ट करेंगी। चित्रा त्रिपाठी ने हाल ही में 'आजतक' में अपनी पारी को विराम दे दिया था। वह यहां एडिटर (स्पेशल प्रोजेक्ट्स) के पद पर अपनी जिम्मेदारी निभा रही थीं।

2 days ago

’पंजाब केसरी’ को दिल्ली में चाहिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर, यहां देखें विज्ञापन

‘पंजाब केसरी’ (Punjab Kesari) दिल्ली समूह को अपनी टीम में पॉलिटिकल बीट पर काम करने के लिए एंकर/कंटेंट क्रिएटर की तलाश है। ये पद दिल्ली स्थित ऑफिस के लिए है।

2 days ago

हमें धोखा देने वाले दलों का अंजाम बहुत अच्छा नहीं रहा: डॉ. सुधांशु त्रिवेदी

जिसकी सीटें ज़्यादा उसका सीएम बनेगा, इतने में हमारे यहाँ मान गये होते तो आज ये हाल नहीं होता, जिस चीज के लिए गये थे उसी के लाले पड़ रहे हैं।

2 days ago