पहली बार जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री ने भारत की एकता अखंडता को महफूज रखने और भारत के संविधान के पालन की शपथ ली है। यह परिवर्तन शुभ है, यह संविधान की जय है।
जम्मू कश्मीर में एक संतुलित मंत्रिमण्डल बना कर उमर अब्दुल्ला ने सकारात्मक संदेश दिया है। जम्मू क्षेत्र से ज़्यादा विधायक न होने के बावज़ूद वहाँ से उप मुख्यमंत्री सहित दो मंत्री हैं।
हिजबुल्लाह प्रमुख नसरल्लाह की मौत पर, कश्मीर के कई इलाकों खासकर राजधानी श्रीनगर में शिया मुसलमानों की बहुलता वाले इलाकों में विरोध प्रदर्शन शुरू हो गए।
वॉशिंगटन पोस्ट की भारतीय ब्यूरो चीफ एनी गोवेन के उस ट्वीट के बाद अब राजनीति शुरू हो गई है...