यह भी सच है कि, उन लोगों ने भी सुब्रत रॉय सहारा के लिए बहुत कुछ किया, तभी सुब्रत रॉय इतने बड़े व्यक्ति बन सके।
हृदय विदारक यह खबर ‘समाचार4मीडिया’ में पढ़कर दंग रह गया कि सहाराश्री यानी सुब्रत रॉय नहीं रहे। वह एक ऐसे इंसान थे, जिन्होंने हमेशा मुझे प्रेरित किया।
सुब्रत रॉय के इशारों पर शासन सत्ता चलती थी। उनकी व्यक्तिगत जिंदगी की कहानियां किवदंती बनकर फैली हुई थीं। पूरा बॉलीवुड, क्रिकेट टीम, बड़े बड़े राजनेता और हर तबके के स्टार नतमस्तक थे।