पता चला है कि संसद में बड़ा हंगामा करने की प्लानिंग एक साल पहले से बन रही थी। पांचों आरोपित करीब एक साल से लगातार एक ऐप के जरिए संपर्क में थे।
देश के सबसे सुरक्षित कहे जाने वाले संसद भवन में बड़ी चूक का मामला सामना आया है। लोकसभा की कार्यवाही के दौरान दो युवक सदन में प्रवेश कर गए। दोनों शख्स दर्शक दीर्घा से कूदे थे।