टेक वर्ल्ड न्यूज़

मेटा ने स्टाइल स्केच नाम का नया एआई ऐप पेश किया है, जो यूजर्स की मौजूदा अलमारी से नए लुक सुझाएगा। ऐप वर्चुअल ट्रायल और यात्रा के लिए कपड़े भी सुझाएगा.

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 hour ago


गूगल ने जेमिनी 4 कार्बन एआई मॉडल पेश किया है, जो 17 में से 15 परीक्षणों में आगे रहा और साइबर सुरक्षा, कोडिंग, सॉफ्टवेयर व वेबसाइट निर्माण जैसे कठिन काम कर सकता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 days ago


केंद्रीय आईटी मंत्री अश्विनी वैष्णव के मुताबिक भारत 2028 तक अपना स्मार्टफोन ब्रांड बाजार में उतार सकता है। भारतीय कंपनियों ने निर्माण क्षमता मजबूत की है, जिससे अंतरराष्ट्रीय प्रतिस्पर्धा बढ़ेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 week ago


लुइस डेविला गूगल में सस्टेनेबिलिटी से जुड़े रणनीतिक संचार की जिम्मेदारी संभालेंगे। इससे पहले वह श्नाइडर इलेक्ट्रिक में सीनियर डायरेक्टर और अमेजन में सस्टेनेबिलिटी कम्युनिकेशंस प्रमुख रह चुके हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 week ago


मेटा अपने म्यूज़ एआई सहायक से शॉपिंग लेनदेन शुल्क, सब्सक्रिप्शन और कारोबारों के लिए पेड सेवाओं के जरिए कमाई की तैयारी कर रही है। कंपनी मुफ्त सेवा के साथ उन्नत सुविधाएं देगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 week ago


मेटा पर न्यू मैक्सिको की अदालत ने डेटा प्राइवेसी मामले में 25 अरब डॉलर का जुर्माना लगाया है। जूरी ने यूजर्स को निजी डेटा को लेकर गुमराह करने का फैसला सुनाया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 week ago


मेटा ने म्यूज स्पार्क ओपन AI मॉडल लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, यह कोडिंग, सॉफ्टवेयर और तकनीकी कामों में मदद करेगा और चीन के AI मॉडल्स को टक्कर देगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 weeks ago


गूगल ने एंड्रॉयड यूजर्स के लिए एआई से अपनी जरूरत के मुताबिक ऐप बनाने की सुविधा शुरू की है। इन्हें प्ले स्टोर पर सार्वजनिक किए बिना सीधे इस्तेमाल किया जा सकेगा भी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 weeks ago


गूगल ने जेमिनी 4 आर्गन एआई मॉडल पेश किया है, जो कोडिंग, साइबर सुरक्षा, वित्तीय सेवाओं, कानूनी काम, वैज्ञानिक शोध और रोबोटिक्स जैसे क्षेत्रों में मदद करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 weeks ago


मेटा ने वंडर और वंडर फुल नाम के दो नए एआई मॉडल पेश किए हैं। कंपनी का दावा है कि ये चैटजीपीटी और क्लाउड जैसे प्रमुख मॉडलों को चुनौती दे सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 weeks ago


माइक्रोसॉफ्ट प्रमुख सत्य नडेला ने AI सुरक्षा को लेकर कंपनियों को चेताया, शक्तिशाली मॉडल में संभावित खतरे मानकर इमरजेंसी ब्रेक और नियंत्रण व्यवस्था जरूरी बताई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 weeks ago


निखिल सोनी को एचसीएल ग्रुप में हेड ऑफ ब्रांड एंड मार्केटिंग नियुक्त किया गया है। नई भूमिका में वह ब्रांड, स्पोर्ट्स, कल्चर, लर्निंग और एनवायरनमेंट से जुड़े काम संभालेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 weeks ago


एंड्रीसेन होरोविट्ज़ की रिपोर्ट में ChatGPT के 1 अरब से ज्यादा मासिक मोबाइल यूजर्स, क्लाउड की वेब ग्रोथ और अमेरिका में AI इस्तेमाल के आंकड़े सामने आए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 weeks ago


नई दिल्ली के यशोभूमि में India Mobile Congress 2026 शुरू हो गया है। चार दिवसीय आयोजन में 6G, AI, 5G, सैटेलाइट कम्युनिकेशन, साइबर सुरक्षा और नई टेक्नोलॉजी पर चर्चा होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 weeks ago


गूगल क्लाउड इंडिया में नेतृत्व बदलाव हुआ है। शशिकुमार श्रीधरन के कंपनी से अलग होने के बाद अमित कुमार अंतरिम लीडर की जिम्मेदारी संभालेंगे और भारत में ग्रोथ पर फोकस करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 weeks ago


ओपनएआई के लंबे समय तक सेफ्टी लीडर रहे डेविड रॉबिन्सन ने इस्तीफा देकर एआई डेवलपमेंट और सेफ्टी तरीकों पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मजबूत सेफ्टी सिस्टम की जरूरत बताई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 weeks ago


गूगल ने नया आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस मॉडल जेमिनी 4 आर्गन पेश किया है। फिलहाल इसकी पहुंच चुनिंदा साइबर सिक्योरिटी विशेषज्ञों और साझेदारों तक सीमित है, सार्वजनिक लॉन्च की तारीख घोषित नहीं हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 weeks ago


अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने टेक कंपनियों के साथ एआई सुरक्षा समझौते पर चर्चा की। कंपनियों ने आंतरिक जांच, निगरानी, बाहरी ऑडिट और बोर्ड स्तर की समीक्षा पर सहमति जताई।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एनवीडिया ने दो ओपन-सोर्स सॉफ्टवेयर सिक्योरिटी टूल लॉन्च किए हैं, जो एआई एजेंट्स की रियल-टाइम एक्सेस को नियंत्रित करेंगे और नियम तोड़ने पर उन्हें बंद कर सकेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


भारत सरकार AI को बढ़ावा देने के लिए 15,000 से 20,000 करोड़ रुपये का नया फंड बनाने पर विचार कर रही है। इससे AI कंपनियों और कंप्यूटिंग ढांचे को मदद मिल सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


गूगल ने जेमिनी में ‘कॉल फॉर मी’ फीचर शुरू किया है। इसके जरिए एआई यूजर की तरफ से बिजनेस को फोन कर सामान, बुकिंग और अपॉइंटमेंट से जुड़े काम कर सकेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एलॉन मस्क के सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर X Number फीचर आया है। इसके जरिए यूजर्स बिना फोन नंबर शेयर किए चैट, कॉल और वीडियो कॉल कर सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


गूगल भारत से जुड़े बाल यौन शोषण सामग्री मामलों की रिपोर्टिंग व्यवस्था बदलने पर विचार कर रहा है। प्रस्ताव के तहत संबंधित जानकारी सीधे भारतीय साइबर अपराध समन्वय केंद्र को दी जाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ऐपल भारत में अगले महीने अपनी पेमेंट सर्विस ऐपल पे लॉन्च कर सकती है। शुरुआत एक्सिस बैंक के क्रेडिट कार्ड से होने की संभावना है, हालांकि आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


दिल्ली पुलिस ने हीरो फिनकॉर्प से जुड़े 12.84 करोड़ रुपये के कथित साइबर ठगी मामले में बैंक रिलेशनशिप मैनेजर समेत पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


अमेजन प्राइम वीडियो ने अमेरिका में News Clips फीचर शुरू किया है, जिसके जरिए यूजर्स को लोकल और नेशनल खबरों के क्यूरेटेड शॉर्ट वीडियो ऑन-डिमांड देखने मिलेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन ने AI के दो बड़े खतरों को लेकर चेताया है। उन्होंने इंसानी नियंत्रण खत्म होने और ताकत के एक हाथ में सिमटने को गंभीर जोखिम बताया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


अगस्त 2026 तक के डेटा में गूगल सर्च पर 3-4 शब्दों वाली क्वेरी इंप्रेशन और कन्वर्जन दोनों में सबसे आगे पहुंच गई हैं, जबकि छोटी क्वेरी की हिस्सेदारी तेजी से घटी है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


मेटा के नए फीनिक्स हेडसेट की लीक तस्वीरें सामने आई हैं। चश्मे जैसे पतले डिजाइन वाले इस डिवाइस में कई सेंसर, प्रिस्क्रिप्शन लेंस और बाहरी कंप्यूटिंग डिवाइस मिलने की उम्मीद है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ओरेकल ने वित्त वर्ष 2026 के रिस्ट्रक्चरिंग प्रोग्राम की अनुमानित लागत करीब 700 मिलियन डॉलर बढ़ाकर 2.8 अरब डॉलर कर दी है। कंपनी एआई और क्लाउड कारोबार विस्तार पर जोर दे रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ऐपल ने भारत में आईफोन 18 प्रो, आईफोन 18 प्रो मैक्स और फोल्डेबल आईफोन डुओ की कीमतों का ऐलान कर दिया है। नई सीरीज की शुरुआती कीमतें पिछले मॉडल से ज्यादा हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एडटेक कंपनी Physics Wallah Limited ने निवेशकों और एनालिस्ट्स के साथ होने वाली आगामी बैठकों का शेड्यूल जारी किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


भारत अमेरिका की अगुवाई वाली अंतरराष्ट्रीय 6G पहल में शामिल हो गया है, जहां 26 सरकारें नेटवर्क सुरक्षा, तकनीकी तालमेल, बुनियादी ढांचे और एआई के इस्तेमाल पर सहयोग करेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एपल के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट से पहले हुवावे और शाओमी ने अपने नए फ्लैगशिप फोल्डेबल फोन पेश किए हैं, जिससे प्रीमियम स्मार्टफोन मार्केट में मुकाबला और बढ़ गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


अमेरिका में AI इन्वेस्टमेंट बढ़ने से टेक प्रोफेशनल्स के साथ इंफ्रास्ट्रक्चर वर्कर्स की डिमांड भी बढ़ रही है। रिपोर्ट के मुताबिक, 2026 तक AI से करीब तीन लाख अतिरिक्त नौकरियां बन सकती हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


फोटो संभालने, एडिट करने और उन्हें व्यवस्थित करने का तरीका अब और आसान होने वाला है। गूगल ने Google Photos को Gemini Spark के साथ जोड़ने की शुरुआत की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एंथ्रोपिक ने अपने आईपीओ की टाइमलाइन आगे बढ़ा दी है। रिपोर्ट के मुताबिक, कंपनी अक्टूबर के मध्य से पहले डील की मार्केटिंग शुरू नहीं करेगी और सितंबर अंत में प्रॉस्पेक्टस आ सकता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


सोनी ने ग्रैंड थेफ्ट ऑटो 6 से प्रेरित दो लिमिटेड एडिशन ड्यूलसेंस वायरलेस कंट्रोलर पेश किए हैं, जिनकी बिक्री 19 नवंबर से शुरू होगी और भारत में प्री-ऑर्डर 10 सितंबर से शुरू होंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


गूगल ने जेमिनी 3.8 फ्लैश और 3.8 फ्लैश साइबर मॉडल लॉन्च किए हैं। नए मॉडल कोडिंग, रीजनिंग और साइबर सुरक्षा से जुड़े कामों में बेहतर प्रदर्शन का दावा करते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


न्यूयॉर्क सिटी के सार्वजनिक प्राथमिक और मिडिल स्कूलों में छात्रों के लिए 40 एजुकेशन एआई टूल्स के इस्तेमाल पर एक साल की रोक लगाई गई है, जबकि शिक्षकों को कुछ कामों में अनुमति होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


यूट्यूब टीवी ने ईएसपीएन अनलिमिटेड को अपने प्लेटफॉर्म से जोड़ा है। सब्सक्राइबर्स को लाइव स्पोर्ट्स, स्टूडियो शो, डॉक्यूमेंट्री और कई नए फीचर्स एक ही ऐप पर मिलेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


एपल में करीब डेढ़ दशक बाद नेतृत्व परिवर्तन हुआ है। टिम कुक ने सीईओ पद छोड़ा और जॉन टर्नस ने कंपनी की कमान संभाली। कुक अब एग्जीक्यूटिव चेयरमैन रहेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ओरेकल में एक बार फिर बड़े पैमाने पर छंटनी की चर्चा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, लागत घटाने के लिए कंपनी दुनियाभर में 7 हजार से 10 हजार नौकरियां कम कर सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


सरकार ने सेमीकॉन 2.0 योजना का नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। 1,27,500 करोड़ रुपये की इस योजना का लक्ष्य भारत में मजबूत सेमीकंडक्टर इकोसिस्टम तैयार करना है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 1 month ago


ब्रिटेन की हाई कोर्ट ने स्मार्टवॉच वॉच-फेस ऐप्स से जुड़े ट्रेडमार्क मामले में सैमसंग को स्वॉच ग्रुप को 11.6 मिलियन डॉलर मुआवजा देने का आदेश दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


यूट्यूब ने अमेरिका के योग्य क्रिएटर्स के लिए अमेजन को अपने शॉपिंग एफिलिएट प्रोग्राम से जोड़ा है। वीडियो में प्रोडक्ट टैग कर कमीशन कमाया जा सकेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


Apple की iPhone 18 सीरीज को लेकर नई रिपोर्ट्स सामने आई हैं। सितंबर 2026 में Pro मॉडल और फोल्डेबल iPhone लॉन्च हो सकते हैं, जबकि स्टैंडर्ड मॉडल 2027 तक टल सकते हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


हगिंग फेस हैक मामले में अलबामा के अटॉर्नी जनरल ने OpenAI को समन भेजा है। जांच में कंपनी की सुरक्षा व्यवस्था और उपभोक्ता संरक्षण कानूनों की पड़ताल होगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


OpenAI प्रमुख सैम ऑल्टमैन ने स्वीकार किया कि उन्होंने AI के प्रभाव और कंपनियों में इसके इस्तेमाल की रफ्तार को लेकर पहले जरूरत से ज्यादा तेज अनुमान लगाया था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तेजी से नौकरियों और काम करने के तरीकों को बदल रहा है। ऐसे में AI के असर को समझने वाली रिसर्च का तरीका भी लगातार बदल रहा है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


नासा ने निचली कक्षा में बेहद कम हवा के घनत्व और खिंचाव को मापने वाली सस्ती तकनीक विकसित करने के लिए ऑर्बिटल क्लैरिटी चैलेंज शुरू किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


ओपनएआई (OpenAI) ने ब्रायन हर्मन (Brianne Herman) को कॉन्ट्रैक्ट आधार पर B2B इंटीग्रेटेड मार्केटिंग लीड नियुक्त किया है। इससे पहले वह वेरिजॉन में थीं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


जोमैटो (Zomato) के संस्थापक दीपिंदर गोयल ने अपने नए पहनने वाले डिवाइस Temple का छोटा वर्जन पेश किया है। कंपनी जल्द इसके सीमित लॉन्च एडिशन की प्री-ऑर्डर बुकिंग शुरू कर सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


दूरसंचार विभाग ने टेलीकॉम कंपनियों को इस नई व्यवस्था को अपने सिस्टम से जोड़ने और जरूरी तकनीकी बदलाव पूरे करने के लिए 30 नवंबर तक का समय दिया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


भारत में स्टारलिंक की सेवा शुरू होने से पहले कंपनी को कई नियामकीय मंजूरियों की जरूरत है। सुरक्षा से जुड़ी चिंताओं के कारण स्टारलिंक की मंजूरी प्रक्रिया में पहले भी अड़चनें आई हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


पैरेंटल कंट्रोल के जरिए माता-पिता क्वाइट आवर्स (Quiet Hours) भी निर्धारित कर सकेंगे। जोखिम वाली परिस्थितियों में उन्हें सुरक्षा संबंधी नोटिफिकेशन भी मिल सकेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


क्रिएटर्स के लिए नेटफ्लिक्स अतिरिक्त कमाई और 325 मिलियन से ज्यादा सब्सक्राइबर्स तक पहुंच का अवसर देता है। हालांकि, कुछ क्रिएटर्स ने इन व्यवस्थाओं से दूरी भी बनाई है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


गूगल लेंस के जरिए छात्र पढ़ाई की सामग्री की तस्वीर लेकर उससे जुड़े कॉन्सेप्ट को समझ सकेंगे। AI Overview संभावित गलतियों की पहचान करने और आगे बढ़ने के लिए मार्गदर्शन देने में मदद करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


टेलीग्राम (Telegram) ने .gram इंटरनेट डोमेन के लिए आवेदन किया है। मंजूरी मिलने पर यूजर्स को username.gram जैसे वेब एड्रेस और आसान तरीके से वेबसाइट बनाने की सुविधा मिल सकती है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


कंपनी ने स्पष्ट किया है कि विज्ञापन ChatGPT के जवाबों को प्रभावित नहीं करेंगे। Ads पर ‘Sponsored’ लेबल होगा और उन्हें सामान्य जवाबों से अलग दिखाया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


गूगल (Google) ने Gemini 3.7 Flash लॉन्च किया है। नया AI मॉडल कोडिंग, सॉफ्टवेयर टूल्स और कई कामों को खुद करने वाले AI सिस्टम के लिए बनाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


एलएंडटी (Larsen & Toubro-L&T) को 10,000 से 15,000 करोड़ रुपये का बड़ा ऑर्डर मिला है। कंपनी चेन्नई में 10,000 GPU वाली AI फैक्ट्री बनाएगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


अमेरिका में AI के बढ़ते इस्तेमाल के खिलाफ विरोध तेज हो रहा है। वॉशिंगटन डीसी में OpenAI के दफ्तर में प्रदर्शन के दौरान 13 छात्रों को गिरफ्तार किया गया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


ओपनएआई (OpenAI) के चीफ ऑपरेटिंग ऑफिसर ब्रैड लाइटकैप (Brad Lightcap) करीब आठ साल बाद कंपनी छोड़ रहे हैं। उन्होंने कहा कि अब कुछ नया शुरू करेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


क्लाउडफ्लेयर (Cloudflare) के मुताबिक जून 2026 में इंटरनेट का 50% से ज्यादा ट्रैफिक इंसानों के बजाय एआई, क्रॉलर और दूसरे ऑटोमेटेड सिस्टम से आया।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


एआई इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जीस्केल (GScale) ने सिद्धार्थ सिंह को President – Marketing एवं Chief Marketing Officer नियुक्त किया है। इसकी जानकारी उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए साझा की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


व्हाट्सऐप (WhatsApp) जल्द Offers & Updates फोल्डर लाने की तैयारी में है, जिससे ऑफर्स, डिलीवरी और एयरलाइन अपडेट जैसे बिजनेस मैसेज मुख्य चैट लिस्ट से अलग दिखाई देंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 2 months ago


ओपनएआई (OpenAI) की चैटजीपीटी (ChatGPT) सेवा शनिवार दोपहर करीब एक घंटे तक प्रभावित रही। भारत समेत कई देशों के यूजर्स ने दिक्कत की शिकायत की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


नोटिस में उनसे कंपनी से जुड़े दस्तावेज, नोट्स और इलेक्ट्रॉनिक संचार रिकॉर्ड सुरक्षित रखने के साथ-साथ एप्पल के कॉर्पोरेट वकीलों से व्यक्तिगत रूप से मिलने के लिए भी कहा गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


अपने करियर में उदय रुद्दारराजू (Uday Ruddarraju) ने वित्तीय सेवा कंपनी रॉबिनहुड (Robinhood) में लगभग सात वर्षों तक विभिन्न तकनीकी नेतृत्व भूमिकाएं निभाईं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


देश की प्रमुख आईटी कंपनी HCLTech ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) के क्षेत्र में बड़ा निवेश करने का ऐलान किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


देश में बढ़ती स्पैम कॉल और फर्जी मैसेज की समस्या से निपटने के लिए भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण (TRAI) बड़ा कदम उठाने की तैयारी में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


मेटा ने यूजर्स की आलोचना के बाद अपने AI इमेज जनरेटर 'Muse AI' का विवादित फीचर हटा दिया है। यह फीचर पब्लिक 'Instagram' अकाउंट की तस्वीरों के आधार पर AI इमेज बनाने की सुविधा देता था।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


सरकार से जुड़े एक अधिकारी के हवाले से रिपोर्ट में कहा गया है कि MeitY ऐसा ढांचा तैयार करना चाहता है, जिससे सभी मैसेजिंग प्लेटफॉर्म्स पर समान प्रकार के फीचर्स एक जैसे नियमों के तहत संचालित हों।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


गूगल ने Google Marketing Live 2026 में जेमिनी आधारित कई नए AI विज्ञापन और मार्केटिंग टूल्स लॉन्च किए हैं। इनमें Search, YouTube, Google Ads के लिए नए फीचर्स शामिल हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


तालोद फूड्स ने वैभव पटेल (Vaibhav Patel) को हेड – ब्रांडिंग एवं कम्युनिकेशन नियुक्त किया है। इससे पहले वह टेक्सपिन बेयरिंग्स (Texspin Bearings) में मैनेजर – ब्रांडिंग, कम्युनिकेशन एवं पीआर थे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


भारत में AI प्लेटफॉर्म्स का इस्तेमाल तेजी से बढ़ रहा है, लेकिन विज्ञापन बाजार अभी शुरुआती चरण में है। आने वाले समय में क्लिक नहीं, बल्कि AI Citation और भरोसा ब्रांड्स की नई पहचान बनेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


व्हाट्सएप (WhatsApp) के प्रस्तावित यूजरनेम फीचर को लेकर मेटा (Meta) के प्रतिनिधियों ने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय (MeitY) के अधिकारियों से मुलाकात की।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


माइक्रोसॉफ्ट (Microsoft) अगले सप्ताह नई छंटनी का ऐलान कर सकती है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, कंपनी 2.5% से कम एंप्लॉयीज की नौकरी खत्म करने की तैयारी में है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


टेलीग्राम (Telegram) ने भारत में अपना मैसेज एडिट फीचर दोबारा शुरू कर दिया है। NEET-UG पुनर्परीक्षा के दौरान गलत सूचना रोकने के लिए इस सुविधा पर अस्थायी रोक लगाई गई थी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


पर्यटन मंत्रालय (Ministry of Tourism) ने गूगल इंडिया (Google India) के साथ MoU पर हस्ताक्षर किए हैं, जिससे भारत के डिजिटल टूरिज्म इकोसिस्टम और पर्यटन प्रचार को नई मजबूती मिलेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 3 months ago


गूगल इंडिया (Google India) ने रुक्मिणी वैष (Rukmini Vaish) को हेड -कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स नियुक्त किया है। वह AI आधारित डिवाइस इकोसिस्टम से जुड़ी साझेदारियों और विकास का नेतृत्व करेंगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


एमेजॉन (Amazon) ने 2026 से 2030 के बीच भारत में 48 अरब डॉलर निवेश करने की घोषणा की है। कंपनी AI, क्लाउड, AWS, ई-कॉमर्स और लॉजिस्टिक्स इंफ्रास्ट्रक्चर का विस्तार करेगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


'जियोस्टार' ने रिलायंस इंडस्ट्रीज की 49वीं AGM में JAMS लॉन्च किया । यह AI आधारित कंटेंट प्रोडक्शन प्लेटफॉर्म आइडिया से लेकर वीडियो, ऑडियो और फाइनल प्रोडक्शन तक पूरे क्रिएटिव प्रोसेस को सपोर्ट करेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


केंद्र सरकार ने 'टेलीग्राम' पर अस्थायी प्रतिबंध लगाने का फैसला किया है। सरकार का कहना है कि यह कदम पेपर लीक और परीक्षा से जुड़ी अनियमितताओं को रोकने के उद्देश्य से उठाया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


'एचसीएलटेक' (HCLTech) ने 'सर्वम एआई' (Sarvam AI) की मूल कंपनी 'एक्सोनवाइज प्राइवेट लिमिटेड' (Axonwise Private Limited) में 1,427.25 करोड़ रुपये का निवेश किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


'टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज' (TCS) और 'ओरेकल' (Oracle) ने कोलकाता में भारत की पहली Oracle AI Data Platform Lab और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस लॉन्च किया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


सीनियर ब्रैंड, ग्रोथ और मीडिया एक्सपर्ट केतन के. भारती के मुताबिक, FAANG से MANGOS का बदलाव सिर्फ टेक लीडरशिप का नहीं, बल्कि उपभोक्ताओं के फैसले लेने के तरीके में आए बड़े बदलाव का संकेत है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


‘स्टारलिंक’ ने भारत में अपनी कमर्शियल सर्विस की मंजूरी रुकने की खबरों को खारिज किया है। कंपनी का कहना है कि भारत सरकार के साथ उसकी बातचीत सकारात्मक दिशा में आगे बढ़ रही है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) और मेटा प्लेटफॉर्म्स (Meta) ने भारत में AI-सक्षम डेटा सेंटर विकसित करने के लिए साझेदारी की घोषणा की है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


WhatsApp जल्द ही टेक्स्ट मैसेज के लिए View Once फीचर ला सकता है। इस फीचर के तहत रिसीवर के मैसेज पढ़ते ही वह अपने आप डिलीट हो जाएगा और दोबारा नहीं देखा जा सकेगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


'एमेजॉन' (Amazon) में AI निवेश और कर्मचारियों की छंटनी को लेकर विवाद बढ़ गया है। कंपनी के कुछ इंजीनियर्स ने AI डेटा सेंटर्स और 30 हजार नौकरियां खत्म किए जाने पर सवाल उठाए हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


रेडसीर की रिपोर्ट के मुताबिक AI वैश्विक विज्ञापन उद्योग को तेजी से बदल रहा है। मजबूत टेक इकोसिस्टम और बड़ी डेवलपर क्षमता के चलते भारत दुनिया का बड़ा AdTech innovation hub बन सकता है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


मलेशिया ने 16 साल से कम उम्र के बच्चों के सोशल मीडिया इस्तेमाल पर रोक लगा दी है। नए नियम के तहत एज वेरिफिकेशन अनिवार्य होगा और नियम तोड़ने वाली टेक कंपनियों पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


दिल्ली हाईकोर्ट ने Google पर ₹30 लाख का जुर्माना लगाया है। अदालत ने कहा कि Google Ads में किसी दूसरी कंपनी के पंजीकृत ट्रेडमार्क का इस्तेमाल विज्ञापन दिखाने के लिए नहीं किया जा सकता।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


Meta एक नए AI Pendant पर काम कर रहा है, जिसे गले में पहनकर इस्तेमाल किया जा सकेगा। यह डिवाइस ऑडियो कमांड पर काम करेगा और बातचीत रिकॉर्ड व ट्रांसक्राइब जैसे फीचर्स देगा।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


OpenAI जल्द ही ChatGPT के शेयरिंग सिस्टम में बड़ा बदलाव करने जा रहा है। नए अपडेट के बाद यूजर्स चैट्स को कलरफुल प्रीव्यू कार्ड्स और स्मार्ट स्क्रीनशॉट फीचर्स के साथ शेयर कर सकेंगे।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 4 months ago


मेटा (Meta) ने Facebook, Instagram और WhatsApp के लिए नए कंज्यूमर सब्सक्रिप्शन प्लान्स लॉन्च करने की घोषणा की है। इन प्लान्स में यूजर्स को कई एक्स्ट्रा और प्रीमियम फीचर्स मिलने वाले हैं।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago


Google ने अपने AI Search अनुभव में नए अपडेट पेश किए हैं। कंपनी अब Preferred Sources और नए लिंक कैरोसेल फीचर्स के जरिए भरोसेमंद और ओरिजिनल कंटेंट को ज्यादा महत्व देगी।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago


Meta ने Forum नाम का नया स्टैंडअलोन ऐप लॉन्च किया है, जो Facebook Groups और कम्युनिटी डिस्कशन पर आधारित है। फिलहाल यह ऐप अमेरिका में iPhone यूजर्स के लिए उपलब्ध कराया गया है।

समाचार4मीडिया ब्यूरो ।। 5 months ago